न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लखनऊ दौरा युवाओं को भ्रमजाल में फंसाने की कोशिश : रालोद

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ दौरे को लोकसभा चुनावों के मद्देनजर युवाओं को अपनी जुमलेबाजी के भ्रमजाल में फंसाने का तरीका करार दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Jul 2018 10:52:49

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लखनऊ दौरा युवाओं को भ्रमजाल में फंसाने की कोशिश : रालोद

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ दौरे को लोकसभा चुनावों के मद्देनजर युवाओं को अपनी जुमलेबाजी के भ्रमजाल में फंसाने का तरीका करार दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री एक बार फिर अपनी जुमलेबाजी और कुछ गिने-चुने उद्योगपतियों के माध्यम से देश के युवाओं को भ्रमजाल में फंसाने का कुचक्र रचने के लिए ही प्रदेश की राजधानी लखनऊ पधारे। प्रदेश में मोदी का नाम और योगी का काम प्रचारित करके युवा वर्ग को लॉलीपाप दिखाकर फिर केंद्र की सत्ता प्राप्ति का सपना देखा जा रहा है।

डॉ. अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री का काफिला लखनऊ के बाहर शहीद पथ से ही गया और उसी मार्ग से वापस हुआ। इस खातिर लखनऊ भर के हजारों ठेले-खोमचे वालों को तीन दिन पहले ही रोजी-रोटी कमाने से रोक दिया गया। क्या यही गरीबों की रहनुमाई और वीपीआई कल्चर की समाप्ति है?

उन्होंने कहा कि उद्योगों की नींव डालने का मतलब यह नहीं है कि तत्काल बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध हो जाएगा। सच तो यह है कि उद्योग शुरू होने में कई वर्ष लगेंगे और रोजगार के कितने पद सृजित होते हैं यह भी अंधकार में रहेगा। ऐसा भी संभव है कि लोकसभा चुनाव के बाद उद्योगों की स्थापना रुक जाए और बेरोजगार फिर अपने को ठगा महसूस करें। जिस तरह 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले दो करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देने का वादा करके सत्ता हासिल की गई और बाद में कहा गया कि वह तो चुनावी जुमला था।

रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार और उसके नेता जुमलेबाज और धोखेबाज के अलावा गरीबों और मजदूरों के प्रति केवल घड़ियालू आंसू बहाने वाले हैं। अगले चुनाव में इन लोगों को जैसा बोया है, वैसा ही काटने को मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद