न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इलाज के लिए दिल्ली आए लालू, कहा - खत्म हैं नीतीश कुमार, बीजेपी ने पूरे राज्य को आग में झोंक दिया

जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव बेहतर इलाज के दिल्ली पहुंच चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Mar 2018 2:58:30

इलाज के लिए दिल्ली आए लालू, कहा - खत्म हैं नीतीश कुमार, बीजेपी ने पूरे राज्य को आग में झोंक दिया

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव बेहतर इलाज के दिल्ली पहुंच चुके हैं। अब लालू यादव का इलाज देश के सबसे बड़े अस्पताल ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में किया जाएगा। एम्स पहुचकर लालू ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार खत्म हैं। पूरे बिहार में दंगा और हिंसा जैसी घटनाएं हो रही हैं। बीजेपी ने पूरे राज्य में आग लगा दी है।

बीते कई दिनों से लालू यादव की तबियत खराब की शिकायत के बाद रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन लालू की तबीयत में कोई सुधार नहीं होता देख रिम्स के डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया है। वैसे राजनीति में अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाने वाले लालू यादव ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि देश और लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों से एक जुट होने की अपील की वहीं उन्होंने मायावती और अखिलेश की एकजुटता पर भी खुशी जाहिर की। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी विपक्ष के एकजुट न होने का फायदा उठा रही है।

बता दे, लालू प्रसाद को सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद 17 मार्च को स्थानीय राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया था। पिछले महीने उनकी देख रेख के लिए एक मेडिकल बोर्ड गठित किया गया था। विशेष सीबीआई अदालत द्वारा चारा घोटाले में दोषी ठहराए जाने के बाद लालू पिछले साल 23 दिसंबर से रांची जेल में हैं।

इससे पहले सीबीआई की विशेष अदालत ने शनिवार (25 मार्च) को चारा घोटाले के चौथे मामले में लालू प्रसाद को 14 वर्ष की जेल की सजा सुनाई थी।अदालत ने इस घोटाले के अंतर्गत उन्हें दो अलग-अलग मामलों में सात-सात साल की सजा सुनाई और आदेश दिया कि दोनों सजाओं को एक के बाद एक काटना होगा। सजा सुनाते हुए, सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने राजद प्रमुख को भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं में सात वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई और 30 लाख का जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा नहीं करने की स्थिति में एक वर्ष की साधारण कारावास की सजा काटनी होगी।

बता दे, लालू अपनी वाक चपलता और हाजिर जवाबी की वजह से राजनीतिक हलकों में ही नहीं बल्कि आम लोगों में भी काफी पॉपुलर रहे हैं। कल जब वह राजधानी एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे तो ट्रेन जहां जहां रुकती वहां उन्हें देखने वालों की भीड़ लग जाती।

उनकी प्रसिद्धी को देखते हुए उनकी बेटी और सांसद मीसा भारती ने एक फोटो ट्वीट कर लिखा है कि एक लीडर और एक मास-लीडर के बीच का फर्क कल एक बार फिर देखने को मिला। मीसा ने लिखा कि रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस कल रात जिन स्टेशनों पर रुकी वहां प्लेटफॉर्मों पर तिल रखने की जगह भी नहीं बची नहीं थी।

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत