न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मांकड़िंग विवाद में आया नया मोड़, पॉन्टिग ने अश्विन को कहा - ICC से करेंगे जुर्माने की बात

दिल्ली के कोच रिकी पॉन्टिग इसे खेल भावना का हिस्सा नहीं मानते हैं जिसके चलते आश्विन ने सिर्फ चेतावनी दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 08 Oct 2020 11:31:23

मांकड़िंग विवाद में आया नया मोड़, पॉन्टिग ने अश्विन को कहा - ICC से करेंगे जुर्माने की बात

बीते दिनों आईपीएल में दिल्ली और बेंगलोर में हो रहे मैच के दौरान बेंगलोर के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच नॉन स्ट्राइकर छोर पर लाइन से ज्यादा बाहर निकल गए थे जिसको लेकर आश्विन ने उन्हें चेतावनी दी थी लेकिन आउट नहीं किया था। जबकि इंडियन प्रीमियर लीग के 2019 के एक मैच के दौरान आश्विन ने ऐसे ही जोस बटलर को आउट किया था। लेकिन दिल्ली के कोच रिकी पॉन्टिग इसे खेल भावना का हिस्सा नहीं मानते हैं जिसके चलते आश्विन ने सिर्फ चेतावनी दी।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कोच रिकी पॉन्टिग ने अपने मुख्य स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से वादा किया कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से उन टीमों पर रनों का जुर्माना लगाने के बारे में बात करेंगे जिनके बल्लेबाज नान-स्ट्राइकर छोर पर ज्यादा ही बाहर निकल आते हैं।

इस किस्से के बाद अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘जब तक चोर पश्चाताप नहीं करें, तब तक आप चोरी नहीं रोक सकते। मैं हमेशा इसकी निगरानी नहीं रख सकता। मैंने ट्वीट में पॉन्टिग को टैग किया। उन्होंने (पॉन्टिग) कहा कि उन्होंने मुझे (फिंच) को रन आउट करने के लिए कह दिया होता। उन्होंने कहा कि गलत चीज गलत ही होती है।’

अश्विन ने कहा, ‘उन्होंने कहा कि वह जुर्माने के बारे में आईसीसी समिति से बात कर रहे हैं। वह अपने वादे को रखने के लिए सचमुच काफी मेहनत कर रहे हैं।’ उन्होंने नान-स्ट्राइकर छोर पर बल्लेबाज को आउट नहीं करने की पॉन्टिग की सोच को सम्मान देने के लिए ऐसा किया और साथ ही फिंच उनके टीम के पुराने साथी भी रहे हैं। अश्विन ने कहा, ‘वह (फिंच) किंग्स इलेवन पंजाब के दिनों से ही अच्छा दोस्त रहा हैं, इसलिए मैंने इसे उन्हें अंतिम चेतावनी के तौर पर लिया।’

इस सीनियर आफ स्पिनर ने यह भी कहा कि कम से कम 10 रन जुर्माने के तौर पर काटे जाने चाहिए। उन्होंने कहा, ‘इसकी सजा कड़ी होनी चाहिए। ऐसा करने के लिए 10 रन का जुर्माना कर दो तो कोई भी ऐसा नहीं करेगा। इस तरह से बल्लेबाज को आउट करना कोई कौशल की बात नहीं है लेकिन गेंदबाजों के पास कोई अन्य विकल्प भी नहीं है।’

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती