न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जेल में ही रहेंगी रिया चक्रवर्ती, जमानत याचिका खारिज

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद गिरफ्तार हुईं रिया चक्रवर्ती की जमानत मुंबई की सेशंस कोर्ट ने खारिज कर दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Sep 2020 12:25:30

जेल में ही रहेंगी रिया चक्रवर्ती, जमानत याचिका खारिज

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद गिरफ्तार हुईं रिया चक्रवर्ती की जमानत मुंबई की सेशंस कोर्ट ने खारिज कर दी है। सभी 6 आरोपियों की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। सभी 6 आरोपियों में रिया, शोविक, दीपेश सावंत, सैमुअल मिरांडा, जैद, बासित परिहार शामिल हैं।

मुंबई की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गुरुवार को फैसला रिजर्व रख लिया था। मजिस्ट्रेट कोर्ट में जमानत अर्जी खारिज होने के बाद रिया ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में अपील की थी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था। उधर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रिया के खिलाफ नया केस दर्ज कर सकता है।

बता दे, रिया के दो दिन जेल में बीत चुके हैं। जिस दिन कोर्ट ने फैसला सुनाया था उस दिन रिया ने एनसीबी के लॉकअप में अपनी रात गुजारी थी। इसके बाद अगले दिन रिया का भायखला जेल में शिफ्ट कर दिया गया। रिया की सेल के पास ही शीना बोरा हत्याकांड मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी का सेल है।

अदालत में रिया के वकील की 3 दलीलें

- एनसीबी ने पूछताछ के दौरान रिया पर आरोप कबूलने का दबाव बनाया था।

- रिया से पूछताछ के दौरान कोई महिला अधिकारी मौजूद नहीं थी।

- रिया की गिरफ्तारी की जरूरत नहीं थी। उनकी आजादी पर मनमाने तरीके से रोक लगाई गई, उन्हें फंसाया जा रहा है।

रिया की जमानत के खिलाफ एनसीबी की 4 दलीलें

- रिया से पूछताछ के दौरान प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया।

- रिया के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक्स एविडेंस हैं।

- ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कई लोगों ने रिया से संपर्क की बात कबूली है।

- इस केस में जब्त की गई ड्रग्स की मात्रा भले ही कम है, लेकिन कीमत 1 लाख 85 हजार 200 रुपए है।

एनसीबी की पूछताछ में सामने आया था कि रिया और उनके भाई के कई ड्रग्स पैडलर्स संग संबंध थे। रिया और शोविक पर ड्रग्स की खरीद-फिरोख्त के आरोप हैं। रिया ने एनसीबी के सामने ड्रग्स खरीदने के बाद कबूली। लेकिन ये नहीं माना कि वे भी इसका सेवन करती थीं। रिया ने साफ कहा कि वे सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदा करती थीं। वहीं उनके भाई शोविक ने बताया कि वे रिया के इशारे पर सुशांत के लिए ये ड्रग्स खरीदा करते थे।

ईडी ड्रग्स केस में पैसों के लेन-देन की जांच कर सकता है

सुशांत केस में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा ईडी नया मामला दर्ज कर सकता है। ईडी के एक अफसर का कहना है, 'नया केस दर्ज करने के लिए कानूनी सलाह ले रहे हैं। पहले हमने सुशांत के पिता केके सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था, जो सुशांत के बैंक खाते से पैसे निकालने से जुड़ा था। जबकि, नया मामला एनसीबी की जांच के नतीजों के आधार पर होगा, क्योंकि ड्रग्स मामले में कई गिरफ्तारियां हुई हैं। ईडी ड्रग तस्करी और ड्रग खरीद से कमाए गए पैसे का एंगल भी देखेगा।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत