Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

50 लाख रुपये के लेनदेन का मामला, ईंट से कुचलकर सेवानिवृत्त पशु डॉक्टर की निर्मम हत्या

सेवानिवृत्त पशु डॉक्टर की ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Sep 2020 5:46:33

50 लाख रुपये के लेनदेन का मामला, ईंट से कुचलकर सेवानिवृत्त पशु डॉक्टर की निर्मम हत्या

अधिकतर अपराध के मामले पैसों के चलते घटित होते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में दिबियापुर बाईपास पर जहां सेवानिवृत्त पशु डॉक्टर की ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। इसके पीछे 50 लाख रुपये के लेनदेन की बात बताई जा रही हैं। इसको लेकर मृतक के पुत्र की तरजीह पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया हैं और मामले में पुलिस ने दो जनों की गिरफ्तारी की हैं।
सेवानिवृत्त पशु डॉक्टर व धान व्यापारी कैलाश नारायण दीक्षित (71) पुत्र स्व। रज्जनलाल बुधवार दोपहर तीन बजे घर से निकले थे। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने ढूंढना शुरू किया। कोई जानकारी न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने सौंधेमऊ-जौंरा के बीच एक खेत से शव बरामद किया। परिजनों ने उसकी पहचान कैलाश नारायण दीक्षित के रूप में की। गांव वालों ने शव फेंक कर जाने वाली गाड़ी का नंबर पुलिस को बताया। इस पर पुलिस ने धान मिल मालिक कुंवर बहादुर व उसके नौकर हाकिम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि कैलाश नारायण दीक्षित को धान मिल में बुलाया था। वहां पर उसे चाय में नशीली दवा मिला कर पिला दी। मिल में काम करने वाले हाकिम सिंह निषाद पुत्र बलजीत सिंह, सुधीर शुक्ला व राजीव राठौर निवासी दिबियापुर बाईपास रोड के साथ मिलकर ईंट से कूंच कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को एक गाड़ी में डालकर सौंधेमऊ-जौंरा के बीच खेत में फेंक दिया। एसपी सुनीति, एएसपी कमलेश दीक्षित और सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 50 लाख रुपये के लेनदेन में हत्या की गई। फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका