न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मौत से जंग लड़ रहे उत्‍तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन

उत्‍तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं और इन द‍िनों जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Apr 2020 9:43:25

मौत से जंग लड़ रहे उत्‍तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन

उत्‍तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग अक्सर अपनी जिद के चलते सुर्खियों में रहते है लेकिन इस बार वह अपनी तबियत की वजह से चर्चा में है। उत्‍तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं और इन द‍िनों जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन की रिपोर्ट में कहा गया है कि वो दिल की सर्जरी के बाद गंभीर रूप से बीमार हैं बताया जा रहा है कि कार्डियोवास्कुलर (Cardiovascular) ऑपरेशन के बाद किम 'गंभीर खतरे में' हैं।

एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि किम जोंग उन की जान को खतरा है। सीएनएन के मुताबिक किम जोंग की तबीयत पिछले कई महीने से खराब चल रही थी। किम जोंग उन बहुत ज्‍यादा स्‍मोकिंग करते हैं और उन्‍हें मोटापे की भी बीमारी है। किम जोंग उन को 11 अप्रैल को अंतिम बार देखा गया था। यही नहीं किम जोंग अपने अपने दादा के जन्‍मदिन पर होने वाले कार्यक्रम में भी 15 अप्रैल को दिखाई नहीं दिए थे। दरअसल किम जोंग के दादा और उत्तर कोरिया के संस्थापक किम इल सुंग की जयंती 15 अप्रैल को मनाई गई जिसमें किम हर साल पहुंचते थे लेकिन इस बार वो मौजूद नहीं थे, तभी से उनकी तबियत को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थीं।

बताया जा रहा है कि किम जोंग उन का इन दिनों हयांगसान कस्‍बे के एक विला में इलाज चल रहा है। किम के ब्रेन डेड होने की खबरों पर अभी अमेरिकी अधिकारियों ने कोई टिप्‍पणी नहीं दी है। उधर, खुफिया रिपोर्टो के मुताबिक उत्‍तर कोरिया से सही सूचनाओं का आना बहुत मुश्किल है। किम जोंग उन की उत्‍तर कोरिया में किसी भगवान की तरह से पूजा होती है, इसलिए बहुत मुश्किल से सूचनाएं आ रही हैं।

किम जोंग उन के सामने नहीं आने पर विशेषज्ञों को यह भरोसा नहीं हो रहा था कि वह अपने दादा के जन्‍मद‍िन पर होने वाले उत्‍सव से क्‍यों लापता हैं। इससे पहले अगर ऐसे मौकों पर उत्‍तर कोरियाई शासक दिखाई नहीं देते थे तो माना जाता था कि कुछ बड़ा हुआ है। उत्‍तर कोरियाई मामलों के विशेषज्ञ ब्रूस क्‍लींगर ने कहा, 'पिछले काफी समय से किम के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर बहुत सी अफवाहें उड़ रही थीं। अगर वह अस्‍पताल में हैं तो यह बताता है कि क्‍यों वह 15 अप्रैल के जश्‍न में शामिल नहीं थे।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका