न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑडिट रिपोर्ट का खुलासा बिहार में नेताओं और अधिकारियों के घर भेजी जाती थीं सुधारगृह की लड़कियां, मचा हड़कंप

मुंबई की प्रतिष्ठित संस्था ‘टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस’ से जारी सोशल ऑडिट रिपोर्ट ने हड़कंप मचा दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Jun 2018 5:35:59

ऑडिट रिपोर्ट का खुलासा बिहार में नेताओं और अधिकारियों के घर भेजी जाती थीं सुधारगृह की लड़कियां, मचा हड़कंप

मुंबई की प्रतिष्ठित संस्था ‘टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस’ से जारी सोशल ऑडिट रिपोर्ट ने हड़कंप मचा दिया है। रिपोर्ट में ऑडिट टीम ने दावा किया कि मुजफ्फरपुर में सरकार द्वारा संचालित बालिका गृह में रहने वाली कई बालिकाओं ने यौन उत्पीडऩ का खुलासा किया है। इस खुलासे के बाद जिला प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। बालिका गृह का संचालन करने वाली संस्था के लोग फरार हैं। जिला प्रशासन ने आनन-फानन में वहां रहने वाली लड़कियों को पटना और मधुबनी स्थानांतरित कर दिया है और बालिका सुधार गृह को सील कर दिया है।

यौन शोषण के आरोप के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई


इधर, इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के आधार पर जिला बाल कल्याण संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक ने महिला थाने में बालिका गृह का संचालन करने वाले एनजीओ ‘सेवा संकल्प एवं विकास समिति’ के कर्ताधर्ता और पदाधिकारियों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने सहायक निदेशक के शिकायती आवेदन के आधार पर धारा 376 और 120 बी के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। एनजीओ से जुड़े सभी लोग फिलहाल फरार बताये जा हैं।

बता दें कि पिछले दिनों टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस की कोशिश टीम ने ‘समाज कल्याण विभाग’ द्वारा संचालित संस्थाओं की सोशल ऑडिट रिपोर्ट ‘समाज कल्याण विभाग’ पटना के निदेशक को सौंपी। इस रिपोर्ट के पेज नंबर 52 पर मुजफ्फरपुर में चल रहे बालिक गृह के कार्यकलाप पर गंभीर सवाल उठाये। रिपोर्ट में ऑडिट टीम ने दावा किया कि बालिक गृह में रहने वाली कई बालिकाओं ने यौन उत्पीडऩ का खुलासा किया है।

रिपोर्ट में टाटा संस्था ने ‘सेवा संकल्प एवं विकास समिति’ के खिलाफ तत्काल कानूनी प्रक्रिया शुरू करने और गहन छानबीन के साथ करेक्टिव ऐक्शन लेने की सलाह दी है। निदेशक समाज कल्याण पटना के निर्देश पर मुजफ्फरपुर की बाल संरक्षण इकाई ने सभी बालिकाओं को संस्था से मुक्त कराकर पटना और मधुबनी भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने कहा है कि बालिका गृह का कृत्य संज्ञेय अपराध है और इसकी गहन छानबीन की जायेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल