न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जाने ऐसा क्या हुआ जो लॉन्चिंग के 3 साल बाद अचानक कॉलिंग के पैसे लेने लगा Jio

अब जियो यूजर्स को नॉन जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए हर मिनट के 6 पैसे देने होंगे, हालांकि जियो से जियो के नेटवर्क पर कॉलिंग पहले की तरह ही फ्री रहेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Oct 2019 12:19:15

जाने ऐसा क्या हुआ जो लॉन्चिंग के 3 साल बाद अचानक कॉलिंग के पैसे लेने लगा Jio

भारतीय टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने दिवाली से पहले अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। अब जियो यूजर्स को नॉन जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए हर मिनट के 6 पैसे देने होंगे, हालांकि जियो से जियो के नेटवर्क पर कॉलिंग पहले की तरह ही फ्री रहेगी। जियो ने कहा है कि अब से ग्राहकों को जियो से दूसरे नेटवर्क में कॉलिंग के लिए IUC टॉप-अप रिचार्ज करवाना होगा। अब तक केवल डेटा के लिए रिचार्ज कराना होता था और कॉलिंग और SMS की सेवा फ्री मिलती थी। कंपनी ने कहा है कि 6 पैसे के बदले जियो यूजर्स को एक्स्ट्रा डेटा देगी। Reliance Jio ने कहा है कि ये पैसे Interconnect Usage Charge की वजह से लगाए जा रहे हैं जो TRAI का नियम है। आपकी जानकारी के लिए बता दें टेलीकॉम सेक्टर में जियो की एंट्री 5 सितंबर 2016 को हुई थी। तब से लेकर अब तक कंपनी कॉलिंग की सेवाएं फ्री दे रही थी। आपको बता दें कि 2017 में TRAI ने IUC को 14 पैसे से घटा कर 6 पैसे कर दिया था। रिलायंस जियो ने ये भी दलील दी है कि कंपनी ने एयरटेल, आईडिया और वोडाफोन को IUC चार्ज के तौर पर 13500 करोड़ रुपये अदा किए हैं। जियो ने कहा है कि वह अपने 35 करोड़ ग्राहकों को आश्वस्त करता है कि आउटगोइंग ऑफ-नेट मोबाइल कॉल पर 6 पैसा प्रति मिनट का शुल्क केवल तब तक जारी रहेगा जब तक TRAI अपने वर्तमान रेगुलेशन के अनुरूप IUC को समाप्त नहीं कर देता। हम TRAI के साथ सभी डाटा को साझा करेंगे ताकि वह समझ सके कि शून्य IUC यूजर्स के हित में है।

क्यों लगा चार्ज?

TRAI की ओर से 2017 में IUC चार्ज 6 पैसे प्रति मिनट तय की गई थी और कहा गया था कि 1 जनवरी 2020 तक इसे खत्म कर दिया जाएगा। तब कंपनी को कॉलिंग को फ्री रखा था। लेकिन हाल ही में ट्राई ने रिव्यू के लिए आईयूसी से जुड़ा कंसल्टेशन पेपर मांगा है और इसकी अवधि बढ़ाई जा सकती है।

इसी वजह से दबाव बढ़ने के बाद जियो ने फ्री कॉलिंग बंद करने का फैसला किया है। फिलहाल जियो ने कहा है कि ये एक अस्थाई कदम है और IUC के खत्म होते ही कॉलिंग को फिर से फ्री कर दिया जाएगा।

समझें IUC के बारे में

IUC यानी इंटरकनेक्ट यूजेस चार्ज को समझें तो दरअसल बात ये है कि किसी एक टेलीकॉम नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग करने पर ट्राई की ओर से तय की गई फीस का भुगतान कंपनी को करना पड़ता है। ऐसे में जिस नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क में आउटगोइंग कॉल किए जाते हैं, उसे सामने वाले नेटवर्क को IUC फीस देना पड़ता है।

reliance jio,interconnected usage charge,iuc,jio,my jio,jio call,jio calling,jio calling plans,jio calling charges,trai,news,news in hindi

जारी हुए 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक के प्लान

इस टॉप अप वाउचर को रिलायंस जियो ने IUC Top Up वाउचर का नाम दिया है। लेकिन आप इससे कन्फ्यूज न हों, ये आम टॉप अप जैसा ही है।

- 10 रुपये के टॉप अप में 124 नॉन जियो मिनट दिए जाएंगे और इसके साथ 1GB डेटा मिलेगा।

- 20 रुपये के टॉप अप में 249 नॉन जियो मिनट दिए जाएंगे और इसके साथ कंपनी 2GB फ्री डेटा देगी।

- 50 रुपये के टॉप अप के साथ आपको 656 नॉन जियो मिनट्स दिए जाएंगे और इसके साथ आपको 5GB फ्री डेटा मिलेगा।

- 100 रुपये के टॉप अप के साथ आपको 1362 नॉन जियो मिनट्स मिलेंगे और इसके साथ आपको 10GB डेटा फ्री मिलेगा

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत