न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिवाली पर Reliance Jio का धमाकेदार ऑफर, सिर्फ 699 रुपये में खरीदें फोन

जियो फोन दिवाली 2019 ऑफर में फोन की कीमत 699 रुपये रखी गई है। रिलायंस जियो की ओर से जियो फोन को चार्ज करने पर ग्राहकों को 700 रुपये का फायदा होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Oct 2019 10:09:01

दिवाली पर Reliance Jio का धमाकेदार ऑफर, सिर्फ 699 रुपये में खरीदें फोन

Reliance Jio अक्सर त्योहारों से पहले अपने ग्राहकों के लिए बेस्ट ऑफर लेकर आती है। इसी कड़ी में कंपनी इस बार दिवाली पर भी ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने रविवार को घोषणा की है की अब जियो फोन को 699 रुपये में खरीदा जा सकता है। जियो फोन को जुलाई 2017 में 1500 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसके बाद बीते महीने कंपनी ने एक्सचेंज ऑफर शुरू किया। इसके तहत यह फोन 501 रुपये में मिल रहा था। लेकिन अब दिवाली पर एक बार फिर से यह फोन नए ऑफर के साथ मार्केट में आया है।

जियो फोन दिवाली 2019 ऑफर में फोन की कीमत 699 रुपये रखी गई है। रिलायंस जियो की ओर से जियो फोन को चार्ज करने पर ग्राहकों को 700 रुपये का फायदा होगा। इस फोन के साथ रिचार्ज के भी बेहतरीन ऑफर दिए गए हैं। इसमें अगर आप 800 रुपये देते हैं तो जियो फोन के साथ एक महीने का अतिरिक्त डेटा भी मिलेगा। जबकि 1000 रुपये देने पर 3 महीने का डेटा मिलेगा। वहीं अगर आप इसे किसी को गिफ्ट करना चाहते हैं तो यह दिवाली ऑफर में आपको 808 रुपये में मिलेगा। गिफ्ट किए जाने वाले जियो फोन ऐड ऑन बेनिफिट्स के साथ आते हैं। बता दें कि ये बेनिफिटेस कंपनी केवल गिफ्ट किए जाने वाले जियो फोन पर ही दे रही है।

मिल रहे हैं चार ऑफर

जियो फोन पर चार स्पेशल ऑफर दिए जा रहे हैं जिनकी कीमत 2000 रुपये तक है।

- 808 रुपये में मिलने वाले जियो फोन में डिवाइस की कीमत 699 रुपये है और इसके साथ ग्राहकों को एक महीने का रिचार्ज मिलता है।

- 1006 रुपये वाली स्कीम में जियो फोन के साथ तीन महीने का रिचार्ज ऑफर किया जा रहा है।

- 1501 रुपये में जियो फोन के साथ 8 महीने का रिचार्ज मिलेगा है।

- 1,996 रुपये वाली डील में जियो फोन के साथ 13 महीने का रिचार्ज ऑफर किया जा रहा है। इन सभी पैक्स के साथ कंपनी 10 रुपये का IUC वाउचर भी दे रही है।

कैसे गिफ्ट करें जियो फोन

जियो फोन गिफ्ट करने के लिए तीन आसान स्टेप्स को फॉलो करना है। सबसे पहले जियो की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं। यहां दिए गए 'Gift Jio Phone' ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपको गिफ्ट नाउ का एक बैनर दिखेगा। उस पर क्लिक करें। इन प्रक्रिया को करने के बाद नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें :

- अपने मोबाइल नंबर के साथ उनका भी नंबर एंटर करें जिन्हें आप जियो फोन गिफ्ट करना चाहते हैं।

- अपनी पसंद के अनुसार पैक का चुनाव करें और गिफ्ट वाउचर भेजने के लिए ऑनलाइन पेमेंट करें।

- भेजे गए वाउचर को भारत में किसी भी जियो स्टोर से रिडीम किया जा सकता है।

जियो फोन की खासियत

जियो फोन की खासियत की बात करें तो सिंगल सिम जियोफोन में 2.4 इंच का क्यूडब्ल्यूवीजीए (240x320 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रेडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। माली-400 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। साथ में मौज़ूद है 512 एमबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है और आप 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

इसके अलावा बैक साइड में 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। फ्रंट पैनल पर वीजीए कैमरा है। जियो फोन की बैटरी 2000 एमएएच की है। लेकिन यह फोन के हिसाब से काफी सही है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई, एनएफसी, एफएम रेडियो, जीपीएस और यूएसबी 2.0 सपोर्ट शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका