न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलायंस JIO ने शुरू किया अपना 'बैंक', घर बैठे खोल सकते हैं अकाउंट

जियो पेमेंट बैंक ने बुधवार से अपना बैंकिंग काम शुरू कर दिया। भारतीय रिजर्व बैंक ने यह जानकारी दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Apr 2018 9:31:38

रिलायंस JIO ने शुरू किया अपना 'बैंक', घर बैठे खोल सकते हैं अकाउंट

जियो पेमेंट बैंक ने बुधवार से अपना बैंकिंग काम शुरू कर दिया। भारतीय रिजर्व बैंक ने यह जानकारी दी। रिलायंस इंडस्ट्रीज उन 11 आवेदकों में से है, जिन्हें अगस्त 2015 में पेमेंट बैंक की स्थापना की सैद्धान्तिक मंजूरी मिली थी। रिजर्व बैंक की अधिसूचना के मुताबिक, जियो पेमेंट बैंक ने 3 अप्रैल 2018 से भुगतान बैंक के रूप में परिचालन शुरू कर दिया है।

एयरटेल-पेटीएम बैंक टक्कर

दूरसंचार क्षेत्र की भारती एयरटेल ने नवंबर, 2016 में सबसे पहले पेमेंट बैंक शुरू किया था। पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा प्रवर्तित पेटीएम पेमेंट बैंक ने मई, 2017 और फिनो पेमेंट बैंक ने पिछले साल जून में परिचालन शुरू किया।

जियो ने टेलिकॉम सेक्टर में कदम रखने के साथ ही अपना आधार बेहद मजबूत बना लिया है। फ्री वॉयस कॉल और डाटा के जरिए उसने अपना यूजर बेस काफी मजबूत किया है। जियो के पास करीब 12 करोड़ यूजर्स हैं। कंपनी ने अपनी प्राइम मेंबरशिप को भी एक साल के लिए बढ़ा दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि अब कंपनी के पेमेंट बैंक शुरू होने से बैंकिंग क्षेत्र में भी उसका दबदबा देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि पेमेंट बैकिंग में भी मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।

मिलेंगे ये फायदें

- पेमेंट बैंक में कोई भी सेविंग अकाउंट खुलवा सकता हैं।
- इस अकाउंट में एक लाख रुपए तक जमा करने की सुविधा हैं।
- पेमेंट बैंक डेबिट कार्ड भी जारी कर सकते हैं।
- पेमेंट बैंक के पास कस्टमर को सामान्य फाइनांशियल प्रोडक्ट्स जैसे म्युचुअल फंड और इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स देने का भी ऑप्शन होगा।

कारोबारियों को भी मिलेगा फायदा

- छोटे कारोबारियों के लिए भी ये खासा फायदेमंद होगा ऑ
- इसके तहत 5-6 कर्मचारियों वाले बिजनेस के लिए पेमेंट बैंक में सैलरी अकाउंट भी खुलवाया जा सकता है।
- पेमेंट बैंक से मोबाइल के जरिए बैंकिंग काफी आसान होगी और इसके लिए बैंकों के चक्कर लगाने से निजात भी मिलेगा।
- इसकी अपनी सीमाएं हैं, जो इसे सामान्य बैंकिंग से अलग बनाती है।

ऐसे खोल सकते हैं अकाउंट

- सबसे पहले जियो पेमेंट बैंक का ऐप इंस्टाल करें और अपने जियो नंबर के साथ साइनइन करें।
- निश्चित जगह पर अपना आधार नंबर दर्ज करें और अपने आधार कार्ड को लिंक करें।
- अगर डेबिट/एटीएम कार्ड की जरूरत हो तो एड्रेस अपडेट करें।
- पेमेंट बैंक अकाउंट के लिए कस्टमर एग्जीक्यूटिव पहचान के फिजिकल वेरफिकेशन और अंगूठे के निशान यानी ईकेवाईसी के लिए आपके घर पर आएंगे
- आप जियो पेमेंट बैंक के ऑथराइज सेंटर पर जाकर भी वेरिफिकेशन करा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता