न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट में इस बार अलग होगा लाल किले पर आजादी का जश्न, स्कूली बच्चे नहीं होंगे शामिल, PPE किट में होंगे जवान

देश कल यानी 15 अगस्त को अपना 74वां स्वाधीनता दिवस मनाएगा। दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल तिरंगा फहराएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 14 Aug 2020 10:01:33

कोरोना संकट में इस बार अलग होगा लाल किले पर आजादी का जश्न, स्कूली बच्चे नहीं होंगे शामिल, PPE किट में होंगे जवान

देश कल यानी 15 अगस्त को अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल तिरंगा फहराएंगे। लेकिन कोरोना संकट के चलते इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। कम मेहमानों को बुलाया गया और पीपीई किट पहनकर जवान तैनात रहेंगे। कोरोना के कारण इस बार समारोह के लिए ओपन पास जारी नहीं किए जा रहे हैं। इसी तरह प्राचीर के भी दोनों तरफ सिर्फ 150 मेहमान होंगे। पहले हर साल ऐसे मेहमानों की संख्या 300 से 500 होती थी। अब कई वीआईपी प्राचीर की जगह सामने फोरग्राउंड पर कुर्सियों पर बैठे नजर आएंगे। कुल मेहमानों की संख्या 2000 के आसपास रखी गई है। वहीं, इस बार समारोह में सिर्फ नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के 500 बच्चे शामिल होंगे। इन बच्चों के बीच में 6 फीट की दूरी रहेगी। पहले हर स्वतंत्रता दिवस समारोह पर मौजूद स्कूली बच्चों का जोश देखते ही बनता था। हर साल करीब 3,500 स्कूली बच्चे मौजूद रहते थे। उन्हें प्रधानमंत्री से हाथ मिलाने का मौका भी मिलता था।

थल सेना, वायुसेना और नौसेना के जवानगार्ड ऑफ ऑनर देंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को थल सेना, वायुसेना और नौसेना के जवानगार्ड ऑफ ऑनर देंगे। इनमें करीब 22 जवान और अफसर होंगे। वहीं, राष्ट्रीय सैल्यूट में 32 जवान और अफसर होंगे, साथ में दिल्ली पुलिस के जवान भी होंगे। कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से ये जवान चार पंक्तियों में खड़े होंगे और सोशल डिस्टेंसिंग नियमों को बनाए रखेंगे।

कोरोना वॉरियर्स भी होंगे शामिल


इस बार समारोह में कोरोना वॉरियर्स भी शामिल होंगे। ऐसी चर्चा है कि कोरोना वॉरियर्स में दिल्ली पुलिस के 200 जवान, अर्धसैनिक बलों के जवान और स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हो सकते हैं। कोरोना से रिकवर हो चुके कुछ लोगों को भी बुलाए जाने की चर्चा है। कोरोना के खतरे को देखते हुए इस बार पूरे इलाके को अच्छी तरह सैनिटाइज किया जा रहा है।

इस बीच रक्षा मंत्रालय ने लाल किले पर ध्वाजारोहण की रस्सी हैंडल करने वाली सैन्य महिला अफसर का कोरोना टेस्ट कराया है। पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को देखते हुए महिला सैन्य अफसर का कोरोना टेस्ट कराया गया है। 15 अगस्त को प्रधानमंत्री जब ध्वजारोहण करेंगे तो वे उसी रस्सी को पकड़ेंगे जिसे पहले महिला सैन्य अफसर हैंडल करेंगी।

IB के अलर्ट के बाद कड़ी की गई सुरक्षा

15 अगस्त को लेकर आईबी ने हाई अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि अमेरिका में रहने वाले सिख फॉर जस्टिस के आकाओं ने 14, 15 और 16 अगस्त को लाल किले पर खालिस्तान का झंडा फहराने वाले को सवा लाख डालर देने का ऐलान किया है। इसको लेकर एक वीडियो भी जारी किया गया है। जिसके बाद से लाल किला और उसके आसपास सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस सिक्योरिटी ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक लाल किला के तीन किलोमीटर की परिधि में सभी घरों व दुकानों में जाकर वहां रहने वाले किराएदारों और अन्य बाहरी लोगो का पुलिस सत्यापन किया गया है। सत्यापन का काम दो महीने पहले ही शुरू कर दिया गया था। लालकिला के पीछे यमुना खादर में बड़ी संख्या में झुग्गियां है। सामने व अन्य दो तरफ लाजपत राय मार्केट, छोटी मोर सराय, बड़ी मोर सराय, भागीरथ प्लेस, अंगूरीबाग, दरीबा कला, शीशगंज गुरुद्वारा व साइकिल मार्केट में हजारों लोग रहते हैं। इन इलाकों में पुलिस सत्यापन कराने में लापरवाही बरतने वाले 300 मकान मालिकों व दुकानदारों के खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। डोर टू डोर जाकर पुलिसकर्मियों ने सत्यापन का काम पूरा किया।दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों व बस अड्डे समेत सभी भीड़भाड़ वाले बाजारों पर पुलिस की पैनी नजर है। पुख्ता सुरक्षा के लिए चौकस पुलिस ने जगह-जगह सड़कों पर बैरिकेड लगाकर कई हफ्ते से वाहनों की जांच भी शुरू कर दी है। सभी महत्वपूर्ण इमारतों के समीप पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका