न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KXIP vs RR : रिकॉर्डतोड़ रहा यह ऐतिहासिक मैच, बनें ये 7 कीर्तिमान

खेल के दौरान जमकर छक्कों की बरसात देखने को मिली जिसने इस मैच में रोमांच भर दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Sep 2020 8:46:01

KXIP vs RR : रिकॉर्डतोड़ रहा यह ऐतिहासिक मैच, बनें ये 7 कीर्तिमान

बीते दिन रविवार को आईपीएल का नौवां मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच हुआ जिसमें राजस्थान ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। खेल के दौरान जमकर छक्कों की बरसात देखने को मिली जिसने इस मैच में रोमांच भर दिया। इस मैच में दोनों टीम की तरफ से कुल चार अर्धशतक और एक शतक लगा। इस मैच का पासा तब पलटा जब राहुल तेवतिया ने पांच छक्कों की मदद से हालात और जज्बात दोनों बदल दिए। अन्यथा आज राहुल तेवतिया आज राजस्थान के लिए हीरो नहीं बल्कि विलेन होते। राजस्थान के बल्लेबाजों ने 3 गेंद पहले ही 226 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच में कई रिकॉर्ड बने हैं। आइये डालते हैं उन रिकार्ड्स पर एक नजर।

news,news in hindi,latest news,ipl in uae,ipl 2020,ipl news,cricket news,rajasthan royals,kings xi punjab

- राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल इतिहास में सबसे बड़े लक्ष्य सफलतापूर्वक पीछा किया। राजस्थान की टीम ने पंजाब के 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन गेंद शेष रहते हुए 226 रन बनाए। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड राजस्थान के ही पास था, जब उसने 2008 में हैदराबाद में डेक्कन चार्जर्स के 215 रनों के लक्ष्य का पीछा किया था।

- पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पहले विकेट के लिए 183 रनों की साझेदारी की। यह आईपीएल इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आईपीएल में किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

- मयंक अग्रवाल ने 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया दूसरा सबसे तेज शतक है। इस मामले में युसूफ पठान अभी शीर्ष पर कायम हैं। उन्होंने 2010 में मुंबई के खिलाफ 37 गेंदों में शतक जड़ा था।

news,news in hindi,latest news,ipl in uae,ipl 2020,ipl news,cricket news,rajasthan royals,kings xi punjab

- आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक शतकों के मामले में अब पंजाब की टीम संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब की तरफ से अब तक 13 बार शतक लगे हैं। वहीं इतने ही शतक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से भी लगे हैं।

- राहुल तेवतिया ने शेल्डन कॉट्रेल के खिलाफ एक ही ओवर में पांच छक्के जड़े। यह आईपीएल इतिहास में दूसरी बार हुआ जब किसी गेंदबाज के एक ओवर में पांच छक्के पड़े हैं। इससे पहले 2012 में क्रिस गेल ने राहुल शर्मा के एक ओवर में इतने ही छक्के लगाए थे।

- आईपीएल के इस सीजन में पहले केएल राहुल और फिर मयंक अग्रवाल ने शतक लगाया है। आईपीएल में यह दूसरी बार है जब किसी सीजन के पहले दो शतक किसी भारतीय खिलाड़ियों की तरफ से आए हैं। इससे पहले 2011 में पॉल वल्थाटी और सचिन तेंदुलकर ने ऐसा कारनामा किया था।

- संजू सैमसन ने 2013 में आईपीएल डेब्यू करने और 91 पारियां खेलने के बाद पहली बार लगातार दो अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 32 गेंदों में 74 और अब पंजाब के खिलाफ 42 गेंदों में 85 रन की पारी खेली।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत