न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश के मंदसौर में हुआ एक और निर्भया कांड : मासूम की काटनी पड़ी आंत, सड़क पर जनता ने मचाया बवाल

निर्भया कांड के बारे में सुन आज भी हमारी रूह काप उठती है ऐसा ही एक और मामला मध्य प्रदेश के मंदसौर में हुआ है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Jun 2018 3:55:03

मध्य प्रदेश के मंदसौर में हुआ एक और निर्भया कांड : मासूम की काटनी पड़ी आंत, सड़क पर जनता ने मचाया बवाल

निर्भया कांड के बारे में सुन आज भी हमारी रूह काप उठती है ऐसा ही एक और मामला मध्य प्रदेश के मंदसौर में हुआ है जहा एक सात साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसके पूरे शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। उसका प्राइवेट पार्ट भी लहुलूहान है। बच्ची की हालत को देखते हुए डॉक्टरों को उसकी आंत काटनी पड़ी और बाहर की तरफ एक रास्ता बनाकर उसके प्राइवेट पार्ट को ऑपरेट किया गया। फिलहाल बच्ची इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह घटना मंगलवार की है। बता दें कि दोपहर 12 बजे के करीब किसी व्यक्ति ने फोन कर पुलिस को सूचना दी कि मंदसौर बस स्टैंड के पास कांटेदार झाड़ियों में एक बच्ची बेहोशी की हालत में पड़ी है और उसके कपड़े फटे हुए हैं, साथ ही उसका पूरा बदन खून से लहुलूहान है। सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची और बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन बच्ची की हालत गंभीर होने की वजह से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए आरोपी की पहचान कर उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम इमरान बताया जा रहा है और नशे का आदी है। वहीं, इस गंभीर घटना के बाद लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। इस घटना के विरोध में गुरुवार को मंदसौर बंद रहा। साथ ही लोगों ने अपनी-अपनी दुकानों को भी बंद रखा और सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपी को फांसी की सजा की मांग करने लगे। आरोपी इरफान को 2 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी मिठाई देने का लालच देकर बच्ची को अपने साथ ले गया था और झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वो बच्ची को वहीं लहुलूहान हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गया। बच्ची के स्कूल बैग से पुलिस को शराब की बोतलें भी मिली थीं।

प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी अस्पताल में फोन कर डॉक्टरों से बात की और बच्ची का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि पीड़ित बच्ची की हालत में सुधार आ रहा है। इस केस की सुनवाई जल्द होनी चाहिए और आरोपी को उसके द्वारा किए गए गंभीर अपराध के लिए मौत होने तक फांसी दी जानी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल