न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रेप, धोखाधड़ी और धमकी के मामले में लिप्त आरोपी BSP सांसद अतुल राय ने कोर्ट में किया समर्पण

दुष्कर्म के मामले में डेढ़ महीने से ज्यादा समय से वांछित घोसी के बीएसपी सांसद अतुल राय ने वाराणसी की अदालत में समर्पण कर दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Jun 2019 2:08:53

रेप, धोखाधड़ी और धमकी के मामले में लिप्त आरोपी BSP सांसद अतुल राय ने कोर्ट में किया समर्पण

दुष्कर्म के मामले में डेढ़ महीने से ज्यादा समय से वांछित घोसी के बीएसपी सांसद अतुल राय ने वाराणसी की अदालत में समर्पण कर दिया। अदालत ने 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में अतुल राय को जिला जेल भेज दिया है। आरोपी सांसद अतुल राय ने अब तक संसद में शपथ भी नहीं ली है। इससे पहले अतुल राय की संपत्ति कुर्क करने का भी नोटिस उनके घर पर चस्पा किया जा चुका है। इससे पहले अतुल राय की संपत्ति कुर्क करने का भी नोटिस उनके घर पर चस्पा किया जा चुका है। अतुल के समर्पण के दौरान दीवानी कचहरी परिसर में उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ी हुई थी।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के घोसी लोकसभा सीट से बीएसपी के सांसद अतुल राय की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था। कोर्ट के इस फैसले के बाद अतुल राय ने अपनी याचिका वापस ले ली थी। बता दें कि इस मामले में उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

वाराणसी में दर्ज है रेप, धोखाधड़ी और धमकी देने के मामले

अतुल कुमार राय पर बलिया की एक युवती ने रेप, धोखाधड़ी और धमकी देने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कराया है। युवती ने बनारस के लंका थाने में अतुल कुमार राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक, अतुल राय युवती को लंका स्थित एक अपार्टमेंट में झांसा देकर ले गए और उनका यौन शोषण किया। युवती ने उनपर यह आरोप भी लगाया है कि बसपा नेता ने दुष्कर्म की घटना के बाद उस पर मुंह बंद रखने का दबाव बनाते रहे।

लोकसभा चुनाव 2019 में बसपा ने जो 10 सीटें जीती हैं, उनमें से एक यूपी की घोसी सीट भी है। चुनाव के दौरान मतदाता इस पशोपेश में रहे कि आखिर जिसे उन्हें वोट देना है, वो अतुल राय कहां गायब हैं? हालांकि, शुरूआत में उन्होंने यहां कुछ दिनों तक प्रचार किया था, लेकिन बाद में वह लापता हो गए। उस वक्त यह भी कहा जा रहा था कि गिरफ्तारी से बचने के लिए राय भूमिगत हो गए हैं। बता दें कि बीएसपी के अतुल राय ने बीजेपी के हरिनारायण राजभर को 1,22,018 हजार मतों से हराया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल