न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : जमीन पर कब्जे के लिए दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, वृद्ध की मौत से बढ़ा तनाव, कई थानों की पुलिस पहुंची गांव

दो पक्षों में जमीन पर कब्जे को लेकर लाठी-डंडे चले जिसके चलते एक वृद्ध की मृत्यु हो गई और इसके चलते गांव में तनाव और ज्यादा बढ़ गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 21 Aug 2020 7:21:16

उत्तर प्रदेश : जमीन पर कब्जे के लिए दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, वृद्ध की मौत से बढ़ा तनाव, कई थानों की पुलिस पहुंची गांव

अक्सर देखा जाता हैं कई बार जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में लड़ाई की घटनाएं होती हैं। ऐसा ही एक मामला सिद्धार्थनगर त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के हथपरा गांव में बृहस्पतिवार को सामने आया जब दो पक्षों में जमीन पर कब्जे को लेकर लाठी-डंडे चले जिसके चलते एक वृद्ध की मृत्यु हो गई और इसके चलते गांव में तनाव और ज्यादा बढ़ गया। माहौल को देखते हुए गांव में कई थानों से पुलिस मंगानी पड़ी। पीड़ित परिवार की तहरीर पर 12 लोगों पर हत्या, बलवा सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके छह लोगों को हिरासत में लिया है।

क्षेत्र के हथपरा गांव निवासी ध्रुवराज चौधरी (70) का गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन के टुकड़े पर कब्जेदारी का विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार देर शाम जमीन पर कब्जे के लिए दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में ध्रुवराज को गंभीर चोट आईं जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी जख्मी हो गया।

news,latets news,fight in village,killing of old man,siddharthnagar,uttar pradesh

अचेत अवस्था में उन्हें भनवापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर वहां से जिला अस्पताल भेजा गया था। जिला अस्पताल में देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिवार के सदस्य लवकुश की तहरीर पर दूसरे पक्ष के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। ध्रुवराज की मौत होने पर हत्या की धारा भी जोड़ते हुए पुलिस ने आरोपी पक्ष के छह लोगों को हिरासत में ले लिया था।

शुक्रवार सुबह पीएम के बाद ध्रुवराज का शव गांव लाया गया। शव आते ही गांववाले भड़क गए और बवाल होने लगा। आरोप है कि गांव में आए कुछ अज्ञात लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। घटना को सांप्रदायिक रंग देने के लिए आरोपी पक्ष के भूसैले को आग के हवाले कर दिया गया। मामला बिगड़ता देख एडीएम सीताराम गुप्ता, एएसपी मायाराम वर्मा, सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी के अलावा डुमरियागंज, भवानीगंज, मिश्रौलिया, इटवा, गोल्हौरा सहित अन्य थानों की फोर्स और पीएसी गांव पहुंची।

पुलिस और पीएसी के जवानों ने लाठियां पटक कर उपद्रवियों को तितर-बितर किया। तनाव की स्थिति को देखते हुए जिले के अन्य थानों की फोर्स भी गांव के लिए रवाना की गई। पुलिस काफी देर तक परिजनों को ध्रुवराज के शव का अंतिम संस्कार करने का अनुरोध करती रही। एसओ त्रिलोकपुर रणधीर मिश्र ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। 12 नामजद आरोपियों में छह को हिरासत में ले लिया गया है, अन्य की तलाश जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप