न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चाइनीज फूड बेचने वाले रेस्तरां हों बैन, लोग करें बहिष्कार : रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि जो रेस्तरां चाइनीज़ फूड बेचते हैं, उनपर बैन लगना चाहिए। इसके अलावा मैं लोगों से अपील करता हूं कि लोग चाइनीज़ फूड का बहिष्कार करें।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Jun 2020 2:47:27

चाइनीज फूड बेचने वाले रेस्तरां हों बैन, लोग करें बहिष्कार : रामदास अठावले

पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर हुई हिंसक झड़प में 20 जवानों की शहादत के लिए भारत ने सीधे तौर पर चीन को जिम्मेदार ठहराया है। इस घटना के बाद देश में गुस्सा है। देश के कई हिस्सों में चीन के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है, तो वहीं लोग चीनी सामान को बहिष्कार करने की अपील कर रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि लोगों को चाइनीज़ फूड को बायकॉट करना चाहिए। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि जो रेस्तरां चाइनीज़ फूड बेचते हैं, उनपर बैन लगना चाहिए। इसके अलावा मैं लोगों से अपील करता हूं कि लोग चाइनीज़ फूड का बहिष्कार करें।

आपको बता दें कि जब देश में कोरोना वायरस का कहर शुरू हो रहा था, तब रामदास अठावले ने ही ‘गो कोरोना गो’ का नारा दिया था। जो कि काफी चर्चा में रहा था और सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

बिहार में पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भी गुरुवार को जेसीबी मशीन पर चढ़कर एक चाइनीज़ कंपनी के बोर्ड को कालिख से पोत दिया। इसके अलावा भारत सरकार ने बीएसएनएल समेत अन्य नेटवर्क कंपनियों से चीन पर अपनी निर्भरता कम करने का आदेश दिया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी भारत सरकार से सख्त एक्शन लेने की मांग की है, साथ ही दिल्ली-मेरठ में रिजनल रैपिड ट्रेन सिस्टम का ठेका चीनी कंपनी को सौंपने पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक 18 सेकेंड का वीडियो जारी कर मोदी सरकार से सवाल किए थे। उन्होंने कहा, 'चीन ने हिंदुस्तान के निहत्थे सैनिकों की हत्या करके एक बहुत बड़ा अपराध किया है। मैं पूछना चाहता हूं कि इन वीरों को बिना हथियार खतरे की ओर किसने भेजा और क्यूं भेजा। कौन जिम्मेदार है?'

बता दे, चीन के साथ LAC पर जारी विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी ने फिलहाल के अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, '20 जवानों की शहादत को हमारा राष्ट्र कभी नहीं भूलेगा। हम शहीदों को नमन करते हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री