न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हमेशा महंगे वकील रहे जेठमलानी, इंदिरा-राजीव के हत्यारों से लेकर आसाराम बापू तक का लड़ा केस

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के सीनियर वकील राम जेठमलानी (Ram Jethmalani) का 95 साल की उम्र में रविवार सुबह दिल्ली स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 08 Sep 2019 12:17:43

हमेशा महंगे वकील रहे जेठमलानी, इंदिरा-राजीव के हत्यारों से लेकर आसाराम बापू तक का लड़ा केस

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के सीनियर वकील राम जेठमलानी (Ram Jethmalani) का 95 साल की उम्र में रविवार सुबह दिल्ली स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका लगातार इलाज चल रहा था। उनका जन्म सिंध प्रांत के सिखारपुर में 14 सितंबर 1923 को हुआ था। बंटवारे के बाद उनका परिवार भारत आ गया था। उन्होंने 17 साल की उम्र में वकालत की डिग्री हासिल की थी। यहां तक कि उनके वकील बनने के लिए वकील बनने की उम्र में संशोधन किया गया था। उन दिनों प्रैक्टिस करने की न्यूनतम उम्र 21 साल रखी गई थी, लेकिन जेठमलानी की काबिलियत को देखते हुए इस उम्रसीमा में छूट दी गई थी। उनकी गिनती देश के नामचीन क्रिमिनल वकीलों में की जाती थी। वकालत के करीब 70 साल के अपने करियर में उन्होंने कई बड़े केस लड़े। इंदिरा गांधी के हत्यारों से लेकर अफजल गुरू के मामले में भी जेठमलानी ने ही पैरवी की थी। उन्हें देश का सबसे महंगा वकील कहा जाता था।

राम जेठमलानी एक केस के लिए करीब कम से कम 25 लाख रुपये चार्ज करते थे। इतना ही नहीं जेठमलानी हर केस की हियरिंग (सुनवाई) के लिए भी अलग से चार्ज करते थे। अदालत में उनकी एक सुनवाई का चार्ज करीब 10 से 20 लाख रुपये के बीच होता था। केस के प्रति उनकी लगन को देखते हुए क्लाइंट उन्हें कोई भी रकम चुकाने को तैयार रहते थे।

राम जेठमलानी सीनियर वकील होने के साथ-साथ राज्यसभा के सांसद भी थे। वह अटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए सरकार में देश के कानून मंत्री भी रहे।

राजनीति और वकालत के अलावा उनकी खेल में भी काफी रूचि थी। जेठमलानी बैडमिंटन देखने और खेलना काफी पसंद करते थे। उन्होंने अपने सांसद निवास में भी एक इनडोर बैडमिंटन कोर्ट बनवा रखा था।

ram jethmalani,ram jethmalani death,ram jethmalani age,ram jethmalani maximum fee,supreme court,ram jethmalani famous cases,ram jethmalani case fee,ran jethmalani news in hindi,news,news in hindi

जेठमलानी द्वारा लड़े गए कुछ बड़े मुकदमें

राजीव गांधी के हत्यारों का मामला

मद्रास हाईकोर्ट में राजीव गांधी के हत्यारों का चर्चित मामला चला था। आरोपियों की ओर से वकील के तौर पर पैरवी करते हुए जेठमलानी ने फांसी की सजा को उम्रक़ैद में तब्दील कराया।

अफजल गुरु

संसद पर हमले के आरोपी कश्मीरी आतंकी अफजल गुरु के मामले में भी जेठमलानी ने पैरवी की थी। दरअसल, अफजल को अदालत ने फांसी की सजा दी थी जिसके खिलाफ जेठमलानी ने केस लड़ा। लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

2जी स्कैम केस

संप्रग 2 के कार्यकाल में उजागर हुआ 2जी स्कैम चर्चित घोटाला है। जेठमलानी ने आरोपी और डीएमके नेता करूणानिधि की बेटी कनिमोझी के बचाव में पैरवी की।

आसाराम बापू मामला

यौन उत्पीड़न के अलग-अलग मामलों में आसाराम बापू जेल में बंद है। बता दें कि उनके बचाव में जेठमलानी केस लड़ रहे थे।

हवाला स्कैम

हवाला स्कैम में कई बड़े नेताओं और ब्यूरोक्रेट्स पर पैसे लेने का आरोप लगा था। भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी पर भी आरोप लगा था। तब उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जेठमलानी ने आडवाणी की ओर से उनका केस लड़ा था।

नानावटी बनाम महाराष्ट्र सरकार

केएम नानावटी बनाम महाराष्ट्र, केस बेहद चर्चित मामला है। नानावटी नेवी अफसर थे, जिन्होंने अपनी पत्नी के प्रेमी को गोली मार दी थी। उन्होंने खुद सरेंडर कर अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया था। वो तीन साल जेल में रहे। जेठमलानी ने उनका केस लड़ा और उन्हें रिहा करा लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत