न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हंगामे के चलतें राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

कांग्रेस सदस्यों द्वारा हंगामा करने की वजह से संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Dec 2017 1:38:41

हंगामे के चलतें राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर लगाए गए आरोपों का कांग्रेस सदस्यों द्वारा विरोध करने की वजह से संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नियम 267 के तहत चर्चा के लिए कांग्रेस के नोटिस के खारिज होने के बाद गुस्साए सांसदों ने सभापित के पोडियम के पास आकर मोदी और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।

नियम 267 के तहत दायर संबद्ध नोटिस पर चर्चा होती है, जिसे खारिज कर दिया गया।

विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, "आप रोजाना हर चीज खारिज नहीं कर सकते। यदि ऐसा है तो हम यहां क्या कर रहे हैं? 10 साल तक राज करने वाले एक पूर्व प्रधानमंत्री पर लगे आरोपों को साबित करना पड़ेगा। भाजपा लोगों के प्रति जवाबदेह है।"

कांग्रेस ने यह मामला शुक्रवार को भई उठाया था लेकिन सभापति एम वेंकैया नायडू ने उनके नोटिस खारिज कर दिए थे।

उपसभापति पी.जे कुरियन ने हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। लेकिन प्रश्नकाल के लिए राज्यसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, कांग्रेस सांसदों ने एक बार फिर इस मुद्दे को उठाया और नायडू से इस मुद्दे पर चर्चा करने की अनुमति मांगी।

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने सभापति से कहा, "महोदय, आपको सदस्यों के सम्मान की रक्षा करनी होगी।" जब नायडू ने प्रश्नकाल को जारी रखने पर जोर दिया तभी कांग्रेस के सांसद फिर से "प्रधानमंत्री माफी मांगो" के नारे लगाते हुए सभापति के पोडियम के पास इकट्ठा हो गए।

इसके बाद नायडू ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता