Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राज्‍यसभा चुनाव : निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने भी बीजेपी को वोट दिया, कहा- योगी आदित्यनाथ के साथ हैं

6 राज्यों की 25 राज्यसभा सीटों पर आज मतदान होगा। वोटिंग सुबह 9 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Mar 2018 2:51:07

राज्‍यसभा चुनाव : निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने भी बीजेपी को वोट दिया, कहा- योगी आदित्यनाथ के साथ हैं

6 राज्यों की 25 राज्यसभा सीटों पर आज मतदान होगा। वोटिंग सुबह 9 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगी। इनमें उत्तर प्रदेश की दस सीटें भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की प्रत्येक सीट के लिए 37 विधायकों के मत की दरकार होती है। यहां क्रॉस वोटिंग की भी संभावना है। केरल से जदयू के राज्यसभा सदस्य एम पी वीरेन्द्र कुमार के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर भी आज उपचुनाव होगा। बीजेपी और बसपा के बीच खीचतान चल रही है।

02.30 PM: दो कांग्रेस नेताओं ने पहले बैलेट पेपर में क्रॉस वोटिंग की है। इसके बाद पीठासीन अधिकारी ने नए बैलेट पेपर उनसे वोट डलवाए। अवैध वोटिंग चल रही है। हमने चुनाव आयोग से इस बारे में अपील की है। कर्नाटक में जीडीएस के वरिष्ठ नेता एचडी कुमारस्वामी

01.30 PM: सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि एसपी, कांग्रेस, बीएसपी के कुछ विधायक पाला बदल सकते हैं

01.20 PM: यूपी में बीजेपी नेता का दावा, अनिल अग्रवाल को अरूण जेटली से भी ज्यादा वोट मिलेंगे

01.15 PM: निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने भी बीजेपी को वोट दिया, कहा- महाराज जी ( योगी आदित्यनाथ) के साथ हैं

01.00 PM: सपा को वोट देने के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजा भैया से कहा शुक्रिया।

12.45 PM: गणित सिर्फ बीजेपी को नहीं, समाजवादी पार्टी को भी आती है : सपा एमएलसी सुनील साजन

12.30 PM: निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने भी बीजेपी को वोट दिया. कहा- महाराज जी ( योगी आदित्यनाथ) के साथ हैं।

11.45 AM: रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने ट्वीट किया कि, न मैं बदला हूं, न मेरी राजनैतिक विचारधारा बदली है। मैं अखिलेश जी के साथ हूं का यह अर्थ नहीं कि मैं बसपा के साथ हूं।

11.00 AM: सपा से बीजेपी में शामिल हुए नरेश अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल ने कहा कि बीजेपी सभी 9 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का अपमान किया गया। जनता उन्हें चुनकर जवाब देगी कि समाज का मनोरंजन करने वाले महत्वपूर्ण हैं या समाज की सेवा करने वाले।

10:59 AM: केरल में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी

10.25 AM: मैंने बीजेपी को वोट दिया, इसके अलावा मैं और कुछ नहीं जानता : बीएसपी विधायक अनिल सिंह

10.15 AM: कर्नाटक के विधायकों ने किया अपने मत का इस्तेमाल किया।

10.05 AM: राज्यसभा चुनावों के लिए तेलंगाना के विधायक भी अपने मत का इस्तेमाल करने के लिए पहुंचे।

9.55 AM: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दावा है कि भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा की सभी 9 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इस बार राज्यसभा में उत्तर प्रदेश से 9 राज्यसभा सासंद एंट्री लेंगे।

9.50 AM: कोई क्रॉस वोटिंग नहीं होगी, लेकिन हां बीजेपी विधायक हमारे पक्ष में क्रॉस वोटिंग करेंगे : राम गोपाल यादव

9.45 AM: कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से की मुलाकात।

9.40 AM: कोलकाता में अपने मत का इस्तेमाल करने के लिए विधायक पहुंचे, पश्चिम बंगाल की 5 राज्यसभा सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में हैं।

9.30 AM: लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश विधानसभा में योगी आदित्यनाथ ने अपने विधायकों से की मुलाकात, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी रहे मौजूद

9.16 AM: विजय मिश्रा (निषाद पार्टी विधायक) और अनिल सिंह (बसपा विधायक) गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने बीजेपी को समर्थन देने की बात कही है- ओपी राजभर, मंत्री, उत्तर प्रदेश

बीजेपी और बसपा के बीच रोचक घमासान

दरअसल भारतीय जनता पार्टी को 9 उम्मीदवारों की जीत के लिए 333 विधायकों की जरूरत है। अभी संख्या के हिसाब से बीजेपी को 4 विधायकों की दरकार है। वहीं बसपा को अपने दो उम्मीदवारों के लिए 74 विधायकों की जरूरत है। बसपा के पास 71 विधायक हैं, यानी की 3 वोटों की जरूरत है।

देर रात सेंधमारी, बसपा का विधायक पहुंचा बीजेपी की बैठक में

गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर विधायकों की बैठक हुई। जहां पुरवा से बीएसपी विधायक अनिल सिंह भी पहुंचे। एक और बसपा विधायक के बीजेपी में जाने की चर्चा है। सपा के नितिन अग्रवाल पहले ही भगवा खेमे की शरण में पहुंच चुके हैं। निर्दलीय अमनमणि त्रिपाठी और विजय मिश्र भी समर्थन का ऐलान कर चुके हैं।

कहां-कहां से आएंगे राज्‍यसभा सांसद

यूपी की10, बिहार की 6, महाराष्ट्र की 6, पश्चिम बंगाल की 5, मध्यप्रदेश की 5, गुजरात की 4, कर्नाटक की 4, आंध्र प्रदेश की 3, राजस्थान की 3, ओडिशा की 3, तेलंगाना की 3, झारखंड की 2, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल, हरियाणा और केरल की एक-एक सीटों पर मतदान होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology