न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी से नाराज़ राजनाथ सिंह, बोले - उचित जवाब देंगे

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी की निंदा की

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 05 Feb 2018 5:15:13

पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी से नाराज़ राजनाथ सिंह, बोले - उचित जवाब देंगे

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी की निंदा की जिसमें सेना के एक कैप्टन सहित चार भारतीय सैनिक शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय सेना की बहादुरी पर पूरा विश्वास है और वे पड़ोसी को 'माकूल जवाब' देंगे। राजनाथ ने संवाददाताओं से कहा, "हमें सैनिकों की बहादुरी पर पूरा विश्वास है और वे इसका उचित जवाब देंगे।"

इससे पहले केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर ने जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी व पुंछ जिले में पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्ष विराम की निंदा की। हंसराज ने कहा कि 'पाकिस्तान को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।' गृह राज्य मंत्री ने कहा, "पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करता रहा है। इस साल संघर्ष विराम उल्लंघनों की संख्या अधिक है।"

हंसराज ने कहा, "कल (रविवार) उन्होंने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। हम पाकिस्तान के कृत्यों को माफ नहीं करेंगे।" उन्होंने कहा, "संघर्ष विराम का उल्लघंन पाकिस्तान की मूर्खता साबित होगा और उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।"

rajnath singh,india,pakistan,firing

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी संघर्ष विराम के उल्लंघन पर पाकिस्तान की निंदा करते हुए कहा, "भारतीय सेना पर भरोसा रखें। सही समय आने पर वे उचित जवाब देंगे।" उन्होंने 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक का उदाहरण देते हुए कहा, "जब सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक किए तो मीडिया को इसकी जानकारी नहीं थी। इसी तरह वे सही समय पर कार्रवाई करेंगे।"

उन्होंने कहा कि भारत अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का पालन कर रहा है। गिरिराज ने कहा, "बिहार में हिंदी का एक शब्द है लतखोर (पिटने का आदी) और इसी तरह पाकिस्तान भी लतखोर है और उसे सही जवाब दिया जाएगा।" मंत्रियों की यह टिप्पणियां कश्मीर घाटी में सीमा पार से हुई गोलीबारी के बाद आई हैं।

राजौरी व पुंछ जिलों में रविवार को पाकिस्तानी गोलीबारी में चार भारतीय जवान शहीद हो गए थे व चार अन्य घायल हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे