न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, सचिन पायलट टोंक और अशोक गहलोत सरदारपुरा से लड़ेंगे चुनाव

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 ( Rajasthan Vidhansabha 2018 ) के लिए कांग्रेस ( Congress ) ने गुरुवार को आखिरकार 152 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Nov 2018 8:50:17

राजस्थान: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, सचिन पायलट टोंक और अशोक गहलोत सरदारपुरा से लड़ेंगे चुनाव

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 ( Rajasthan Vidhansabha 2018 ) के लिए कांग्रेस ( Congress ) ने गुरुवार को आखिरकार 152 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। सचिन पायलट ( Sachin Pilot ) टोंक विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। सरदारपुरा से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष गिरिजा व्यास को उदयपुर से, वहीं वरिष्ठ नेता सीपी जोशी को नाथद्वारा से चुनाव मैदान में उतारा है। राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता रामेश्वर लाल डूडी नोखा सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। बुधवार को ही बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए सांसद हरीश मीणा को देवली उनियारा से मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 2 विधायकों के टिकट काट लिए गए हैं। झाड़ोल से हीरालाल दरांगी और टोडाभीम से घनश्याम मेहर को टिकट नहीं दिया गया है। दरांगी की जगह झाड़ोल से सुनील बजात जबकि टोडाभीम से पृथ्वीराज मीणा को टिकट दिया गया है। प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों के लिए बाक़ी बचे 48 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी पार्टी शुक्रवार तक कर सकती है।

लिस्ट तैयार करना कांग्रेस के लिए मुश्किल चुनौती थी। सुबह से ही प्रत्याशियों के नाम को लेकर बैठकों का लगातार दौर चल रहा था। आखिरकार देर रात करीब 12:30 बजे प्रत्याशियों के नाम पर सहमति बनी। इससे पहले सचिन पायलट ने कहा था कि टिकटों को लेकर पार्टी में कोई गतिरोध नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सोच के अनुसार प्रदेश में युवा, महिला, किसान और समाज के सभी वर्गों से प्रतिनिधित्व का मौका इस लिस्ट में दिया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी की ओर से पिछले पांच दिनों से विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने की कवायद चल ही थी। बुधवार शाम को सोशल मीडिया पर एक लिस्ट वायरल हो गई। इस लिस्ट में 109 उम्मीदवारों के नाम थे। पांच पेज की इस लिस्ट पर कांग्रेस के जनरल सेक्रेट्री मुकुल वासनिक के हस्ताक्षर होने से पार्टी से टिकट की चाह रखने वाले उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में खलबली मच गई। हालांकि बाद में कांग्रेस कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ने इस पूरी लिस्ट को खारिज कर दिया।

उधर, बीजेपी की ओर से अपने प्रत्याशियों की पहली सूची रविवार को जारी की गई थी जिसमें 131 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। बुधवार को पार्टी ने 31 और सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा वाली अपनी दूसरी सूची भी जारी कर दी।

बता दें कि प्रदेश में 7 दिसम्बर को मतदान होना है। और इसके लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया जारी होगी। नामांकन पत्रों की जांच 20 नवम्बर को की जाएगी, अभ्यर्थी अपने नाम 22 नवम्बर तक वापस ले सकेंगे। मतगणना 11 दिसम्बर को की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत