Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल बाबा मुझे इटली की भाषा नहीं आती वर्ना मैं आपको बताता कि भाजपा ने लोगों को कितना दिया है : अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की 'राजस्थान गौरव यात्रा' को राजसमंद से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Aug 2018 3:52:26

राहुल बाबा मुझे इटली की भाषा नहीं आती वर्ना मैं आपको बताता कि भाजपा ने लोगों को कितना दिया है : अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की 'राजस्थान गौरव यात्रा' को राजसमंद से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राजे और शाह ने जिले के प्रतिष्ठित चारभुजानाथ मंदिर में पूजा अर्चना की, इसके बाद वे विशेष रूप से तैयार की गई बस में सवार हुए। मंदिर परिसर से यह बस हवाईपट्टी तक गई। वहां से दोनों नेता हेलीकॉप्टर से कांकरोली के लिए रवाना हुए जहां इस यात्रा की पहली जनसभा हुई। 40 दिन में वसुंधरा 6054 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी और 200 में से 165 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगी। वसुंधरा का प्रदेश के 8 मंदिरों में भी जाने का भी कार्यक्रम है।

रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, 'राहुल बाबा हमसे चार साल का क्या हिसाब मांगते हो? देश की जनता आपसे चार पीढ़ी का हिसाब मांग रही है।

राहुल बाबा अगर आपको गिनती आती है तो गिनो, मुझे इटली की भाषा नहीं आती वर्ना मैं आपको इटली की भाषा में बताता कि हमने लोगों को कितना दिया है। मोदी सरकार राजस्थान की जनता के लिए 116 योजनाएं लेकर आई और इसके बावजूद कांग्रेस पूछती हैं कि भाजपा ने क्या किया?'

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं आपको ये कहना चाहता हूं कि मोदी सरकार ने जो 116 योजनाएं राजस्थान के गरीब व आमजन के लिए बनाई हैं, उसे वसुंधरा सरकार ने नीचे तक पहुंचाने का काम किया है। शाह ने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जी से पूछना चाहता हूं कि आप एनआरसी के मामले पर अपना स्टैंड क्यों नहीं क्लीयर कर रहे हैं। इसीलिये कि आपको उसमें अपना वोट बैंक नजर आ रहा है।

वही यात्रा की बात की जाये तो यात्रा इस तरह से तय की गई है कि हर लोकसभा क्षेत्र में सीएम की यात्रा पहुंचने से पहले स्थानीय भाजपा सांसद उप यात्रा निकालेगा। साथ ही प्रत्येक भाजपा विधायक पंचायत स्तर तक मुख्यमंत्री की यात्रा तैयारी करेगा। यात्रा के दौरान सचिवालय में न तो मुख्यमंत्री रहेंगी और न ही कोई मंत्री। पूरी सरकार फील्ड में रहेगी। आवश्यक दिशा-निर्देश भी अफसरों के पास फील्ड से ही पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि आप सभी की मेहनत का ही फल है कि आज कमल हर जगह खिला है, मुझे याद है जिस पार्टी में कभी दो सांसद थे आज वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर योजना को जमीन पर लाने का काम कर रही है, जिससे जनता को उस योजना का सीधे लाभ मिल सके।

समापन में आएंगे नरेंद्र मोदी

यात्रा का 30 सितंबर को समापन अजमेर में होगा, इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। चार अगस्त से 30 सितंबर तक 58 दिन के दौरान 40 दिन तक मुख्यमंत्री का रथ चलेगा और 18 दिन का विश्राम रहेगा। इस दौरान प्रदेश भर में सीएम 134 आम सभाएं करेंगी। 371 जगह यात्रा के स्वागत कार्यक्रम होंगे। इस बीच कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता भी यात्रा में शामिल होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

UP News: अयोध्या-जनकपुर के बीच आज शुरू होगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, PM मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
UP News: अयोध्या-जनकपुर के बीच आज शुरू होगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, PM मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
मध्य प्रदेश: मोहन यादव कैबिनेट की आज अहम बैठक, 10 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट और ग्रामीण बिजली पर नजर
मध्य प्रदेश: मोहन यादव कैबिनेट की आज अहम बैठक, 10 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट और ग्रामीण बिजली पर नजर
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मध्य प्रदेश: भोपाल के सीलिंग मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, व्यापारियों और रहवासियों की नजर
मध्य प्रदेश: भोपाल के सीलिंग मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, व्यापारियों और रहवासियों की नजर
दिल्ली में नर्सरी एडमिशन 2027-28 की तैयारी शुरू, 1 दिसंबर से आवेदन; 1700 से ज्यादा स्कूलों में दाखिले
दिल्ली में नर्सरी एडमिशन 2027-28 की तैयारी शुरू, 1 दिसंबर से आवेदन; 1700 से ज्यादा स्कूलों में दाखिले
यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अयोध्या-वाराणसी और प्रयागराज में कम हो सकती है दृश्यता
यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अयोध्या-वाराणसी और प्रयागराज में कम हो सकती है दृश्यता
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
आज का राशिफल 23 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 23 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
सिर्फ पेट भरना नहीं, पोषण भी है जरूरी; डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ
सिर्फ पेट भरना नहीं, पोषण भी है जरूरी; डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ
कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है खास धार्मिक अवसर, जानें स्नान, दान और दीपदान का महत्व
कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है खास धार्मिक अवसर, जानें स्नान, दान और दीपदान का महत्व
रोजाना 30 मिनट पैदल चलने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें क्यों जरूरी है वॉक
रोजाना 30 मिनट पैदल चलने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें क्यों जरूरी है वॉक
astrology