न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वसुन्धरा राजे ने दिए खाटूश्यामजी मंदिर क्षेत्र को ‘टेम्पल टाउन‘ के रूप में विकसित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने ग्राम पंचायत खाटूश्यामजी को नगरपालिका बनाने की घोषणा की है। जनसंवाद कार्यक्रम में खाटूश्यामजी के स्थानीय निवासियों ने ये मांग की थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Apr 2018 9:30:53

वसुन्धरा राजे ने दिए खाटूश्यामजी मंदिर क्षेत्र को ‘टेम्पल टाउन‘ के रूप में विकसित करने के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने ग्राम पंचायत खाटूश्यामजी को नगरपालिका बनाने की घोषणा की है। जनसंवाद कार्यक्रम में खाटूश्यामजी के स्थानीय निवासियों ने ये मांग की थी। इससे खाटूश्यामजी क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और इस क्षेत्र का सुनियोजित विकास होगा।

मुख्यमंत्री ने श्री खाटूश्यामजी मंदिर क्षेत्र को एक ‘टेम्पल टाउन‘ के रूप में विकसित करने के भी निर्देश दिए। इसके लिए 66 करोड़ रूपए के विकास कार्य किए जाएंगे। इससे देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को खाटूश्यामजी कस्बे में बेहतर यात्री सुविधाएं मिलेंगी। श्रीमती राजे ने खाटू धाम के विकास के लिए खाटू मंदिर विकास समिति एवं अधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक में देवस्थान राज्यमंत्री श्री राजकुमार रिणवा भी थे। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कस्बे की आंतरिक और बाहरी सड़कों के विकास पर 41 करोड़ रूपए तथा यात्रियों के ठहरने और जन सुविधाओं के लिए 25 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने श्री खाटूश्यामजी धाम में श्याम बाबा के दर्शन किए एवं पूजा की। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री खाटूश्यामजी के भक्तों के बीच पहुंच गईं, उनसे बातचीत की और फोटो खिंचवाए।

खण्डेला में बाईपास के लिए 9.28 करोड़

जनसंवाद में स्थानीय लोगों ने खण्डेला कस्बे में बाईपास सड़क की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 4 किलोमीटर बाईपास निर्माण की घोषणा की।

सहायक अभियन्ता सस्पेंड
दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों ने शिकायत की कि पलसाना के पीडब्ल्यूडी एईएन श्री मंगलचन्द वर्मा कार्यालय में उपलब्ध नहीं रहते। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल जांच कराई उसके बाद अभियन्ता को हाथों-हाथ निलंबित कर दिया। मुख्यमंत्री ने जनसंवाद में साफ कहा जो अधिकारी जन सेवा में कोताही बरतेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

rajasthan,vasundhara raje,khatu shamji temple,temple town,rajasthan news

32 करोड़ रूपए की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की 32 करोड़ रूपए से अधिक लागत की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। उन्होंने भारीजा से डांसरोली तक 7.5 करोड़ रूपए की लागत वाली सड़क के चौड़ाईकरण तथा 15.75 करोड़ रूपए की लागत से सात अन्य सड़कों के नवीनीकरण कार्यों का शिलान्यास और 1.75 करोड़ रूपए से निर्मित दांतारामगढ़ के तहसील भवन तथा 7.47 करोड़ रूपए की लागत से तैयार ग्रामीण गौरवपथ मार्गों का लोकार्पण किया।

मेधावी छात्राओं को स्कूटी और लैपटॉप भेंट किए
श्रीमती राजे ने दो बालिकाओं को पद्माक्षी योजना के तहत तथा 7 बालिकाओं को बिखरी जनजाति योजना के तहत स्कूटी वितरित की। उन्होंने 4 छात्राओं को निःशुल्क लैपटॉप भी बांटे।

खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए सभी जिलों में लगेंगे शिविर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए जरूरी है कि उन्हें सरकार की ओर से दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि एवं अन्य संसाधनों का वितरण समय पर हो। इसके लिए उन्होंने जिला स्तर पर विशेष शिविर लगाने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव खेल श्री जेसी महान्ति को निर्देश दिए हैं।

खण्डेला एसडीओ दो दिन रींगस में कैंप कोर्ट लगाएंगे

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए है कि उपखण्ड अधिकारी खण्डेला सप्ताह में दो दिन रींगस में कैम्प कर राजस्व मामलों की सुनवाई करेंगे।

रींगस ट्रोमा सेन्टर का शिलान्यास 15 अप्रैल को
जनसंवाद के दौरान स्थानीय लोगों की मांग पर श्रीमती राजे ने 15 अप्रैल को ट्रोमा सेन्टर का शिलान्यास करने के निर्देश दिए।

दादिया रामपुर से बधाल तक बनेगी सड़क

मुख्यमंत्री ने दादिया रामपुर से बधाल तक सड़क निर्माण के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

भैरास से पन्यावास सड़क निर्माण के लिए ली जाएंगी क्लियरेंस
उन्होंने भैरास से पन्यावास तक वन क्षेत्र से गुजरने वाली सड़क के निर्माण के लिए वन विभाग से स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू करने निर्देश दिए।

पेयजल परियोजना शीघ्र पूरी करें
मुख्यमंत्री ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से कहा कि रींगस में 5 करोड़ रूपए की पेयजल परियोजना को शीघ्र पूरा करें। इस परियोजना के तहत दो ट्यूबवैल, दो ऑवर हैड पानी की टंकी और 25 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि पेयजल पाइपलाइनों में हो रहे लीकेज को जल्द से जल्द दूर किया जाए ताकि पानी की बर्बादी न हो।

अस्पताल से अतिक्रमण हटाएं

श्रीमती राजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांवट में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पटवारी का बास गांव में चारागाह भूमि पर बने मकानों के एवज में सिवायचक भूमि से चारागाह भूमि का डायवर्जन करने के प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत