न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: 6 साल की बच्ची के साथ रेप फिर स्कूल की बेल्ट से गला दबाकर किया मर्डर, शव बरामद

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और फिर निर्मम हत्या के बाद राजस्थान के टोंक जिले से रेप का एक और मामला सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Dec 2019 11:29:23

राजस्थान: 6 साल की बच्ची के साथ रेप फिर स्कूल की बेल्ट से गला दबाकर किया मर्डर, शव बरामद

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और फिर निर्मम हत्या के बाद राजस्थान के टोंक जिले से रेप का एक और मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि टोंक जिले में शनिवार को लापता हुई 6 साल की बच्ची का शव स्कूल की ड्रेस में मिला है। पुलिस ने बताया कि बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप किया गया है और उसके बाद उसकी स्कूल की बेल्ट से गला दबाकर मार डाला गया। बच्ची का शव उसके गांव खेतड़ी के पास एक सूनसान जगह पर झाड़ियों में पड़ा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारदात की जगह शराब की बोतलें, स्नेक्स और खून के धब्बे मिले हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बच्ची के स्कूल में शनिवार को स्पोर्ट्स कंपीटिशन था और उसके बाद वह लापता हो गई। बच्ची जब दोपहर तीन बजे तक घर नहीं पहुंची तो उसके घरवालों ने उसे तलाश करना शुरू कर दिया। कई घंटों तक खेतों और रिश्तेदारों के घरों में उसे ढूंढ़ा गया। रविवार सुबह बच्ची का शव उसके स्कूल से करीब आधा किलोमीटर दूर खून से सना हुआ मिला। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और गुस्से में प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी आदर्श सिधू ने कहा कि शुरुआती जांच में रेप और मर्डर की बातें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि हम आरोपियों को पकड़ने के लिए मामले की जांच कर रहे हैं। हमने इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया है।

rajasthan rape news,rajasthan police,crimes against children,six year old raped in tonk,rape in rajasthan,rape in tonk,tonk rape,tonk news,rape news in hindi

बता दे, महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) में मासूम के साथ रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। नागपुर के पारडी इलाके में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके घर में 35 वर्षीय एक व्यक्ति (जवाहर वैद्य) द्वारा रेप करने की कोशिश की। इस दौरान बच्ची घर में अकेली थी लेकिन तभी बच्ची की मां अचानक घर लौट आई और उसने शोर मचा दिया जिसके बाद पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। घटना की बात फैलते ही स्थानीय लोग वहां एकत्र हो गए और उन्होंने जवाहर वैद्य को पीटा और उसके हाथों को रस्सी से बांधकर उसे निर्वस्त्र करके सड़क पर घुमाया। उसके बाद उन्होंने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वैद्य शहर में एक सहकारी सामाजिक बैंक के लिए दैनिक कैश कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करता है। पारडी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और बच्चों के यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

rajasthan rape news,rajasthan police,crimes against children,six year old raped in tonk,rape in rajasthan,rape in tonk,tonk rape,tonk news,rape news in hindi

बता दे, हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और फिर निर्मम हत्या के मामले में अब कई चौकाने वाली बातें सामने आ रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कैसे चारों आरोपियों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक 27 नवंबर की रात को महिला डॉक्टर को ट्रक ड्राइवर और उसके साथियों ने अगवा किया। आरोपी पीड़िता को सुनसान जगह पर ले गए और उसे जबरन शराब पिलाई और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद एक आरोपी ने मुंह और नाक दबाकर पीड़िता की जान ली। इसके बाद वहां से 27 किलोमीटर दूर ले जाकर पेट्रोल डालकर उसका शव जला दिया। यही नहीं, पीड़िता की हत्या कर शव जलाने के बाद वे फरार हो गए लेकिन वापस यह देखने आए कि शव पूरी तरह से जला है या नहीं।

बता दे, डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर हत्या के बाद शव जलाने की वीभत्स घटना से पूरे देश में गुस्सा है। हैदराबाद में जिस पुलिस थाने में इस वारदात के आरोपियों को रखा गया है, उसकी भनक लोगों को लगी तो कुछ ही देर में सैकड़ों लोगों ने थाना घेर लिया। हैदराबाद से 50 किलोमीटर दूर इस कसबे के पुलिस थाने के सामने 'हमें न्याय चाहिए' का नारा लगाते हुए स्थानीय निवासियों ने धरना दिया, जिसमें महिलाएं और छात्र भी शामिल थे। वे आरोपियों को बिना पूछताछ और बिना सुनवाई के जल्द से जल्द फांसी पर लटकाने की मांग कर रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत