Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Sikar News: बेटे की मौत के बाद तनाव में था परिवार, दो बेटियों सहित फंदे पर झूले मां- बाप

राजस्थान के सीकर में एक ही परिवार के 4 लोगों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Feb 2021 8:59:17

Sikar News: बेटे की मौत के बाद तनाव में था परिवार, दो बेटियों सहित फंदे पर झूले मां- बाप

राजस्थान के सीकर में एक ही परिवार के 4 लोगों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार राधाकिशनपुरा में पुरोहितजी की ढाणी निवासी हनुमान सैनी (45) ने अपनी पत्नी तारादेवी (40 )और दो बेटियों पूजा (22) व अन्नु (20) के साथ फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि परिवार बेटे की मौत के बाद से तनाव में था। घटना स्थल से सुसाइड नोट मिलने की जानकारी भी है जिसमें बेटे की मौत के गम में पूरे परिवार द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात लिखी हुई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक हनुमान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय मदन लाल सैनी का सगा भतीजा था। इस घटना की सूचना मिलने पर सीकर पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप सहित पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को कल्याण अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं।
कुछ महीने पहले बेटे की मौत, अब पूरा परिवार खत्म

मृतक हनुमान सैनी का पत्नी, दो बेटियों व एक बेटे सहित पांच सदस्यों का परिवार था। लेकिन, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे बेटे अमर की कुछ महीने पहले ही स्टेडियम में दौड़ते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद से ही परिवार अवसाद में था। जिसमें बाकी चारों सदस्यों की आत्महत्या के बाद अब पूरा परिवार ही खत्म हो गया।

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष का भतीजा है मृतक

मृतक हनुमान सैनी भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी का भतीजा है। जो उनके छोटे भाई का बेटा था। पुरोहितजी की ढाणी में उनके घर भी पड़ौस में थे। हनुमान सैनी सरकारी स्कूल में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। दूध वाला आया तो मिली जानकारी

चारों की आत्महत्या की भनक पड़ौसी तक को नहीं हुई। शाम को जब दूध वाला उनके घर आया तो उसे कोई नहीं दिखा। फोन करने व पास पड़ौस में पूछने पर भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर उसने घर का दरवाजा खोलकर देखा। जिसमें सामने ही चारों के शव फंदे से झूलते हुए देखकर वह सन्न रह गया। चीखने चिल्लाने पर नजदीकी लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका