न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ज़माना उसे याद करता है जो अपने पुरूषार्थ से अर्जित धन को सर्वसमाज की सेवा में समर्पित करता है : राजेन्द्र राठौड़

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि ज़माना उसे याद करता है जो अपने पुरूषार्थ से अर्जित धन को सर्वसमाज की सेवा में समर्पित करता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Mar 2018 2:38:29

ज़माना उसे याद करता है जो अपने पुरूषार्थ से अर्जित धन को सर्वसमाज की सेवा में समर्पित करता है : राजेन्द्र राठौड़

जयपुर । शनिवार को चुरू जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम गाजसर में एक करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित राजकीय माध्यमिक विद्यालय भवन के लोकार्पण एवं राजकीय उत्कृष्ठ बालिका प्राथमिक विद्यालय में 5 लाख रुपये की लागत से कमरा मय बरामदा के उद्घाटन समारोह के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि ज़माना उसे याद करता है जो अपने पुरूषार्थ से अर्जित धन को सर्वसमाज की सेवा में समर्पित करता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जन्म लेने के साथ ही मृत्यु उसका पीछा करती है और आखिर में जीवन हार जाता है एवं मृत्यु जीत जाती है, इसलिए हर व्यक्ति को जीवन में अपनी पहचान स्थापित करने के लिए सर्वसमाज के विकास में महत्ती योगदान दर्ज कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालयों का निर्माण एवं बेहत्तर संचालन से शिक्षा का नवीन वातावरण निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक बदलाव आने से विद्यालयों में बच्चों के नामांकन में वृद्धि हुई है।

पंचायती राज मंत्री ने आदर्श व्यक्तित्व के धनी भामाशाह स्व. रामेश्वर लाल मेघवाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे सामाजिक सरोकार में अग्रसर होकर अपनी भूमिका दर्ज करावें। उन्होंने विद्यालय में 6 लाख रुपये की लागत से हॉल निर्माण की घोषणा करते हुए झाझड़ा परिवार को आश्वस्त किया कि वे विद्यालय का नामकरण भामाशाह स्व. रामेश्वर लाल मेघवाल के नाम करने के कारगर प्रयास करेंगे।

विद्यालय भवन का निरीक्षण - इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री ने नवनिर्मित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के भवन का निरीक्षण करते हुए शिक्षण स्टाफ की जानकारी प्राप्त की तथा ग्रामीणों की मांग पर जिला शिक्षा अधिकारी (मा.) पीतराम सिंह काला को निर्देशित किया कि विद्यालय में कार्यरत हेड मास्टर प्रताप निमेलिया द्वारा बरती गई गंभीर लापरवाही के कारण तत्काल हटाया गया।

rajasthan,rajendra rathore,churu,rajasthan news

मूर्ति अनावरण - पंचायती राज मंत्री ने राजकीय उत्कृष्ट बालिका प्रथमिक विद्यालय गाजसर में शिक्षा विकास के लिए भामाशाह स्व. रामेश्वरलाल मेघवाल एवं उनकी पत्नी स्व. कस्तूरी देवी की मूर्ति का अनावरण किया तथा विद्यालय की चार दीवारी का शिलान्यास किया।

समारोह में जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने कहा कि राज्य सरकार ग्राम व ग्रामीण, किसान एवं आमजन के कल्याण व विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि गत 4 वर्षों में चूरू तहसील क्षेत्र में विकास कार्यों के नये आयाम स्थापित किये जाकर आमजन को हर क्षेत्र में सुविधाएं मुहैया कराई गई है। विक्रमसिंह कोटवाद ने भामाशाह स्व. रामेश्वरलाल मेघवाल के परिवार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गये अतुलनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऎसे पुनित कार्यों से अन्य लोगों को प्रेरणा मिलती है। जिला परिषद सदस्य मोहनलाल आर्य एवं शिक्षक बजरंग लाल मेघवाल ने समाज के विकास में हर संभव सहयोग करने की बात पर जोर दिया। समारोह में ग्रामीणों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर डॉ. वासुदेव चावला, जिला शिक्षा अधिकारी (मा.) पीतरामसिंह काला, बीईईओ संतोष महर्षि, चन्द्राराम गुरी, बजरंगलाल सैनी, नोरंगलाल, रूघाराम, मुखाराम, हरलाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत