Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

SRH vs RR : देखने को मिलेगी करो या मरो की लड़ाई, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब सभी मुकाबले जीतने जरुरी हैं। दोनों टीम अपने बेस्ट प्लेयर्स के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Oct 2020 11:35:25

SRH vs RR : देखने को मिलेगी करो या मरो की लड़ाई, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

आईपीएल का यह 13वां सीजन आगे बढ़ते हुए 40वें मैच तक पहुंच गया हैं जो कि राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच दुबई में खेला जाना हैं। अब सभी टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए गणित लगा रही हैं। आज के मैच में दिनों टीम के लिए करो या मरो वाली लड़ाई हैं जो इस मैच के रोमांच को एयर बढ़ाएगी। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब सभी मुकाबले जीतने जरुरी हैं। दोनों टीम अपने बेस्ट प्लेयर्स के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी।तो आइये डालते हैं एक नजर आज की संभावित एकादश पर।
राजस्थान रॉयल्स संभावित एकादश

राजस्थान की टीम ने चेन्नई के खिलाफ पिछला मुकाबला जीता है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में टीम में शायद ही कोई बड़ा बदलाव देखने को मिले। टीम में बेन स्टोक्स और रॉबिन उथप्पा फिर से पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन, जोस बटलर, राहुल तेवतिया, रियान पराग दिख सकते हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी और अंकित राजपूत फिर से मैदान में उतर सकते हैं।

बल्लेबाज : रॉबिन उथप्पा, स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन
विकेटकीपर : जोस बटलर
ऑलराउंडर : बेन स्टोक्स, राहुल तेवतिया, रियान पराग
गेंदबाज : जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, अंकित राजपूत सनराइजर्स हैदराबाद संभावित एकादश

हैदराबाद की टीम के लिए सब कुछ सही नहीं चल रहा है। टीम नौ में से छह मुकाबले गंवा चुकी है और उसे पिछले तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले मुकाबले में भी टीम ने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के बावजूद हार का सामना किया। पिछले मैच में केन विलियमसन तकलीफ में दिखे थे ऐसे में टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते है। डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो फिर से पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में मनीष पांडे, केन विलियमसन/जेसन होल्डर, अब्दुल समद, प्रियम गर्ग, विजय शंकर दिख सकते हैं। गेंदबाजी में राशिद खान, टी नटराजन, संदीप शर्मा और बासिल थंपी नजर आ सकते हैं।

बल्लेबाज : डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग
विकेटकीपर : जॉनी बेयरस्टो
ऑलराउंडर : विजय शंकर, राशिद खान
गेंदबाज : अब्दुल समद, टी नटराजन, संदीप शर्मा, बासिल थंपी

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका