न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RR Vs SRH : राजस्थान की उम्मीदों पर हैदराबाद ने फेरा पानी, पांडे और शंकर की जोड़ी ने किया कमाल

टॉस हारकर राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी की और लड़खड़ाते हुए हैदराबाद को 155 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में हैदराबाद ने 18.1 ओवर में 2 विकेट पर 156 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Oct 2020 8:39:56

RR Vs SRH : राजस्थान की उम्मीदों पर हैदराबाद ने फेरा पानी, पांडे और शंकर की जोड़ी ने किया कमाल

बीते दिन गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच आईपीएल के 13वें सीजन के 40वां मैच खेला गया जिसमें राजस्थान की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए हैदराबाद ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। टॉस हारकर राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी की और लड़खड़ाते हुए हैदराबाद को 155 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में हैदराबाद ने 18.1 ओवर में 2 विकेट पर 156 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। सनराइजर्स हैदराबाद के मनीष पांडे और विजय शंकर ने तीसरे विकेट के लिए 140 रन की नाबाद पार्टनरशिप कर टीम को आसान जीत दिलाई। राजस्थान के जोफ्रा आर्चर को 2 विकेट मिले। इस जीत के साथ हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर पहुंच गई है।

मनीष पांडे की तूफानी पारी

इसके बाद मनीष पांडे और विजय शंकर ने मोर्चा संभाला। मनीष पांडे ने छठा ओवर करने आए कार्तिक त्यागी को एक ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाकर टीम को 50 रनों के पार पहुंचा दिया। इसके बाद 9वें ओवर में श्रेयस गोपाल का सिंगल लेकर महज 28 गेंदों में आईपीएल-2020 में अपनी तीसरी हाफ सेंचुरी पूरी की। मनीष पांडे अलग ही अंदाज में बैटिंग करते दिखे। उन्होंने चौके से अधिक छक्के लगाए। इस पारी में उन्होंने विपक्षी टीम के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। मनीष पांडे ने आईपीएल में अपनी 18वीं फिफ्टी लगाते हुए सबसे ज्यादा नाबाद 83 रन बनाए। मनीष पांडे को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

विजय शंकर ने संभाला दूसरा छोर

दूसरे छोर पर विजय शंकर ने भी लय पकड़ ली और श्रेयस गोपाल को दो लगातार चौके मारते हुए हाथ खोले। विजय शंकर ने आईपीएल में अपनी तीसरी फिफ्टी लगाते हुए नाबाद 52 रन बनाए। दोनों ने श्रेयस गोपाल से लेकर अंकित राजपूत तक पर खूब रन बटोरे। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 140 रन जोड़ते हुए हैदराबाद को जीत दिला दी।

वॉर्नर-बेयरस्टो नहीं चले

हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो मैच में कुछ खास नहीं कर सके। वॉर्नर (4) को जोफ्रा आर्चर ने पारी के पहले ओवर की चौथी बॉल पर बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद आर्चर ने अपने अगले ओवर में बेयरस्टो (10) को बोल्ड कर राजस्थान को दूसरी सफलता दिलाई।

होल्डर ने राजस्थान को 154 पर रोका

इससे पहले सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे जेसन होल्डर ने राजस्थान को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 154 रन बनाए। होल्डर ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। होल्डर ने उथप्पा को रन आउट भी किया।

राजस्थान के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 36 और बेन स्टोक्स ने 30 रन बनाए। इसके अलावा रियान पराग 20 रन बनाकर आउट हुए। जोफ्रा आर्चर 16 और राहुल तेवतिया 2 रन बनाकर नॉट आउट रहे। होल्डर के अलावा राशिद खान और विजय शंकर को एक-एक विकेट मिला।

पावर-प्ले में 47 रन बने

राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रॉबिन उथप्पा और बेन स्टोक्स ने संभलकर पारी की शुरुआत की। उथप्पा को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वे इसे बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। उथप्पा 19 रन बनाकर रन आउट हुए। इसके बाद स्टोक्स और संजू सैमसन ने पारी को संभाला और पावर-प्ले में स्कोर को 47 रन तक ले गए।

स्टोक्स-सैमसन ने पारी संभाली

पहला विकेट जल्दी गिर जाने के बाद स्टोक्स-सैमसन ने पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 56 रन की पार्टनरशिप की। सैमसन 36 रन बनाकर जेसन होल्डर की बॉल पर बोल्ड हुए। इसके बाद स्टोक्स (30) भी राशिद खान की बॉल पर आउट हुए।

बटलर-स्मिथ का बल्ला नहीं चला

जोस बटलर और कप्तान स्टीव स्मिथ का बल्ला इस मैच में नहीं चला। बटलर 9 रन बनाकर विजय शंकर की बॉल पर आउट हुए। इसके बाद स्टीव स्मिथ भी 19 रन बनाकर होल्डर की बॉल पर आउट हुए। अगली ही बॉल पर होल्डर ने रियान पराग (20) को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

सबसे महंगे-सस्ते प्लेयर्स की परफॉर्मेंस

हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर रहे। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। वे कुछ खास नहीं कर सके और 4 रन बनाकर आउट हुए। प्लेइंग इलेवन में सबसे सस्ते खिलाड़ी टी नटराजन (40 लाख) रहे। उन्होंने 4 ओवर में 46 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले सके।

वहीं, राजस्थान में कप्तान स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स 12.50 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर रहे। स्टोक्स ने 32 बॉल पर 30 और स्मिथ ने 15 बॉल पर 19 रन बनाए। प्लेइंग इलेवन में सबसे सस्ते प्लेयर श्रेयस गोपाल और रियान पराग 20-20 लाख रुपए रहे। पराग ने 12 बॉल पर 20 रन बनाए, जबकि उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं मिला। गोपाल ने 4 ओवर में 32 रन दिए और एक भी विकेट नहीं ले सके।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?