न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RR Vs DC : शारजाह में सीजन के सबसे छोटे टारगेट पर भी हारे रॉयल्स, दिल्ली ने दी 46 रन की बड़ी हार

दिल्ली ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 185 रन का टारगेट दिया। शारजाह में सीजन के सबसे छोटे टारगेट पर भी राजस्थान को हार मिली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 8:20:41

RR Vs DC : शारजाह में सीजन के सबसे छोटे टारगेट पर भी हारे रॉयल्स, दिल्ली ने दी 46 रन की बड़ी हार

आईपीएल के 13वें सीजन का 23वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच शारजाह में खेला गया जिसमें दिल्ली ने राजस्थान 46 रन से हराया। शारजाह वह मैदान हैं जहां राजस्थान अपने दोनों मैच जीती हैं। दिल्ली ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 185 रन का टारगेट दिया। शारजाह में सीजन के सबसे छोटे टारगेट पर भी राजस्थान को हार मिली। 19.4 ओवर में 138 रन पर रॉयल्स टीम ऑल आउट हो गई। इस मैच में जीत के बाद दिल्ली अंकतालिका में 10 अंकों के साथ शीर्ष पर आ चुकी हैं। वही राजस्थान सिर्फ पंजाब से ऊपर सातवें स्थान पर हैं।

राजस्थान के लिए राहुल तेवतिया ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। दिल्ली के कगिसो रबाडा ने 3, रविचंद्रन अश्विन और मार्कस स्टोइनिस ने 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा एनरिच नोर्तजे, अक्षर पटेल और हर्षल पटेल ने 1-1 विकेट लिया। अश्विन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह राजस्थान की सीजन में लगातार चौथी हार है। वहीं, दिल्ली 5 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

शारजाह में 185 की चुनौती फिर भी हारे रॉयल्स

आईपीएल से इस सीजन में अभी तक शारजाह के मैदान पर पहली पारी में 200 से ज्यादा रन बनते नजर आ रहे थे। कुछ मौकों पर तो चेज करने वाली टीम ने इसे हासिल भी आसानी से किया था। लेकिन इस मैच में दिल्ली की टीम की बैटिंग लड़खड़ाने के बाद 200 रन से आंकड़े से 16 रन पीछे रह गई। लग रहा था कि रॉयल्स की टीम यहां टारगेट आसानी से हासिल कर लेगी। लेकिन लगातार 3 हार के बाद भी वह अपनी किस्मत नहीं बदल पाई और चौथा मैच भी हार गई।

बटलर-स्मिथ का का बल्ला नहीं चला

राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर जोस बटलर सिर्फ 13 रन ही बना सके। उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने आउट किया। शिखर धवन ने उनका शानदार कैच पकड़ा। इसके बाद यशस्वी जायसवाल (34) और स्टीव स्मिथ (24) ने पावर-प्ले में टीम के स्कोर को एक विकेट पर 41 रन तक पहुंचाया। स्मिथ को एनरिच नोर्तजे ने आउट किया।

सैमसन के साथ लड़खड़ा गया रॉयल्स सिर्फ तेवतिया टिके

संजू सैमसन जब आउट हुए तब रॉयल्स का स्कोर 72 रन था और वह तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। यहां से दिल्ली ने राजस्थान की पारी में पतझड़ लगा दिया और अब बल्लेबाज एक के बाद एक क्रीज पर आ रहे थे और वापस जा रहे थे। सिर्फ राहुल तेवतिया ही 29 बॉल में 38 रन की पारी खेल पाए। रॉयल्स की पारी में यही सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज साबित हुए। उनके बाद यशस्वी जायसवाल ने 31 रन का योगदान दिया। इस तरह रॉयल्स यहां 46 रन से पिछड़ गई।

दिल्ली ने 8 विकेट पर 184 रन बनाए

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 8 विकेट पर 184 रन बनाए। शिमरॉन हेटमायर ने 24 बॉल पर सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 30 बॉल पर 39 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 17 और हर्षल पटेल ने 16 रन बनाए। ऋषभ पंत 5 रन ही बना सके। राजस्थान के जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा एंड्र्यू टाई, राहुल तेवतिया और कार्तिक त्यागी को 1-1 विकेट मिला।

पावर-प्ले में दिल्ली ने 3 विकेट गंवाए

दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। शुरुआती 5 ओवरों में ही उसके दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए। पहले शिखर धवन (5) को जोफ्रा आर्चर ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। इसके बाद पृथ्वी शॉ (19) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। उन्हें भी जोफ्रा आर्चर ने आउट किया। इसके बाद 6वें ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर (22) को यशस्वी जायसवाल ने रन आउट किया।

दिल्ली की पारी का रोमांच

इससे पहले टॉस हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को पहले बैटिंग का निमंत्रण मिला था। दिल्ली की शुरुआत खराब रही और शिखर धवन (5) जोफ्रा आर्चर का पहला शिकार बन गए। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और पृथ्वी साव ने पारी को पटरी पर लाने की कोशिश की। जब दिल्ली की पारी सही ट्रैक पर जाती दिख रही थी, तब जोफ्रा ने पृथ्वी साव (19) को अपना दूसरा शिकार बना लिया।

रन आउट हुए कैप्टन अय्यर, बैकफुट पर दिल्ली

अभी दिल्ली पृथ्वी साव के झटके से ही उबर रही थी कि कप्तान श्रेयस अय्यर (22) एक रन चुराने के प्रयास में यशस्वी जायसवाल के सीधे थ्रो ने उनकी पारी खत्म कर दी। अय्यर 18 बॉल में 22 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 5 चौके शामिल थे।

स्टोइनिस हैटमायर ने दी दिल्ली को ताकत

दिल्ली की टीम इस छोटे मैदान पर अपने विकेट नहीं बचा पा रही थी। साव और अय्यर के आउट होने के बाद विकेट गिरने का सिलसिला थमता नहीं दिखा। इस बीच पहले मार्कस स्टोइनिस ने और फिर शिमरॉन हैटमायर ने पारी को ट्रैक पर रखने का भरसक प्रयास जारी रखा। स्टोइनिस ने 30 बॉल की पारी में 4 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए। स्टोइनिस आउट हुए तो शिमरॉन हैटमायर ने रन बरसाना जारी रखा। उन्होंने मात्र 24 बॉल में 45 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 1 चौका और 5 छक्के शामिल थे।

अक्षर की छोटी पारी ने दिल्ली को दी ताकत

पारी के अंतिम ओवरों तक हैटमायर भी आउट हो चुके थे लेकिन यहां अक्षर पटेल ने छोटी मगर उपयोगी पारी खेलकर दिल्ली का स्कोर 180 के पार पहुंचा दिया। अक्षर ने 8 बॉल की पारी में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से उपयोगी 17 रन बनाए, जिसके दम पर दिल्ली ने रॉयल्स के सामने 185 रन का टारगेट रखा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत