Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RR vs DC : रॉयल्स ने टॉस जीतकर दिल्ली को किया बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित, एंड्र्यू टाई और वरुण एरॉन को मिला राजस्थान टीम में मौका

शारजाह के छोटे और रन स्कोरिंग पिच पर दिल्ली कैपिटल्स टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी कर रही है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 09 Oct 2020 7:29:07

RR vs DC : रॉयल्स ने टॉस जीतकर दिल्ली को किया बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित, एंड्र्यू टाई और वरुण एरॉन को मिला राजस्थान टीम में मौका

आज शारजाह में आईपीएल के 13वें सीजन का 23वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होने जा रहा हैं। शारजाह के छोटे और रन स्कोरिंग पिच पर दिल्ली कैपिटल्स टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। टॉम करन की जगह एंड्र्यू टाई राजस्थान के लिए आज डेब्यू करेंगे। पेसर अंकित राजपूत के बदले वरुण एरोन आज सीजन का पहला मैच खेलेंगे। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 5 मैचों की बात करें, तो दिल्ली ने 3 और राजस्थान ने 2 मैच जीते हैं। पिछले सीजन में दिल्ली और राजस्थान के बीच 2 मैच खेले गए थे, दोनों बार दिल्ली ने राजस्थान को हराया था।

राजस्थान ने शारजाह में सबसे बड़ा टारगेट चेज किया था

शारजाह में ही पंजाब के खिलाफ तो राजस्थान ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया था। वहीं सीजन में राजस्थान ने अबु धाबी में 2 और दुबई में एक मैच खेला है, तीनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

दिल्ली की टीम शानदार फॉर्म में

दिल्ली के बल्लेबाज और गेंदबाज शानदार फॉर्म में हैं। ओपनर पृथ्वी शॉ और शिखर धवन टीम को अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और मार्कस स्टोइनिस भी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्तजे, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल भी शानदार फॉर्म में हैं।
बटलर, सैमसन पर रहेगी नजर

राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग टॉप-3 बल्लेबाजों पर निर्भर है। कप्तान स्टीव स्मिथ, जोस बटलर और संजू सैमसन पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर के साथ बाकी गेंदबाजों को भी विकेट निकालने होंगे।

दोनों टीमों के सबसे महंगे खिलाड़ी

दिल्ली में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। वहीं, राजस्थान में कप्तान स्मिथ 12.50 करोड़ और संजू सैमसन 8 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

मौसम रिपोर्ट

शारजाह में आसमान साफ रहेगा। तापमान 24 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शारजाह में पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। शारजाह में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। शारजाह में पिछले 13 टी-20 में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 69% रहा है। दिल्ली अकेली टीम, जो अब तक फाइनल नहीं खेली; राजस्थान ने 1 बार खिताब जीता

दिल्ली अकेली ऐसी टीम है, जो अब तक फाइनल नहीं खेल सकी। हालांकि, दिल्ली टूर्नामेंट के शुरुआती दो सीजन (2008, 2009) में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। वहीं, राजस्थान ने आईपीएल (2008) का पहला सीजन अपने नाम किया था।

आईपीएल में राजस्थान का सक्सेस रेट दिल्ली से ज्यादा

आईपीएल में राजस्थान का सक्सेस रेट दिल्ली से ज्यादा है। दिल्ली ने अब तक कुल 182 मैच खेले हैं। 81 मैच में उसे जीत मिली और 99 में उसे हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली का लीग में सक्सेस रेट 44.72% है। वहीं, राजस्थान ने अब तक कुल 152 मैच खेले हैं। 77 में उसे जीत मिली और 73 में उसे हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान का लीग में सक्सेस रेट 47.52% है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका