न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोक देवता बाबा रामदेव / 636 वर्ष में पहली बार बगैर श्रद्धालुओं के हुई आरती, कोरोना के चलते मेला स्थगित

गुरुवार को भादवा बीज के अवसर पर जैसलमेर जिले के रामदेवरा में लोक देवता बाबा रामदेव के समाधि स्थल पर अलसुबह विधिवत अभिषेक व मंगला आरती की गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Aug 2020 11:32:12

लोक देवता बाबा रामदेव / 636 वर्ष में पहली बार बगैर श्रद्धालुओं के हुई आरती, कोरोना के चलते मेला स्थगित

गुरुवार को भादवा बीज के अवसर पर जैसलमेर जिले के रामदेवरा में लोक देवता बाबा रामदेव के समाधि स्थल पर अलसुबह विधिवत अभिषेक व मंगला आरती की गई। 636 वर्ष में यह पहला असर है जब बगैर श्रद्धालुओं के आरती की गई। कोरोना काल शुरू होने के समय से मंदिर के पट आमजन के लिए बंद है। रामदेवरा के सभी प्रवेश मार्गों पर श्रद्धालुओं को रोका जा रहा है। इन दिनों बाबा के जयकारों से गूंजते रामदवेरा में सन्नाटा पसरा है।

रामदवेरा में भादवा माह की बीज के साथ ही बाबा रामदेव मेला शुरू हो जाता है। लेकिन कोरोना महामारी के चलते जिला प्रशासन ने इस बार मेला स्थगित कर दिया है। दशम तक चलने वाले इस मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालू पहुंचते है। इस बार मेला स्थगित होने के कारण कुछेक श्रद्धालू ही पहुंचे और उन्हें भी पुलिस ने मंदिर परिसर से काफी पहले रोक दिया। आज सुबह गादीपति राव भोमसिंह व रामदेवरा सरपंच समंदरसिंह तंवर ने बाबा की समाधि पर अभिषेक कर आरती की। पूरे रामदेवरा में पुलिस बल तैनात है। भादवा मेले में प्रतिवर्ष 50 लाख से अधिक श्रद्धालू बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करते हैं। इन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंचायत द्वारा 200 स्थाई और 800 अस्थाई दुकानें लगाई जाती है। इसके साथ साथ यहां पर 300 धर्मशालाएं और होटल भी मेले के दौरान हाउसफुल रहती है। इनसे करीब 100 करोड़ का व्यवसाय होता है। लेकिन इस बार श्रद्धालुओं के नहीं आने के कारण मायूसी छाई हुई है।

636 वर्ष में पहली बार नहीं लगा मेला

पश्चिमी राजस्थान के कुंभ के नाम में पहचाना जाने वाला बाबा रामदेव का मेला इन दिनों कोरोना महामारी की मार झेल रहा है। रामदेवरा के इतिहास में पहली बार बाबा रामदेव की भादवे की दूज के अवसर पर मेले का आयोजन नहीं हो रहा है। भादवा माह की दूज के अवसर पर आयोजित होने वाले बाबा रामदेव के 636वें मेले की प्रशासन ने जहां कोई तैयारी नहीं की। वहीं दूसरी ओर रामदेवरा में भी श्रद्धालुओं के आने जाने पर रोक है। इससे पूरे रामदेवरा में वीरानी छाई हुई है। भादवा माह शुरू होते ही रामदेवरा में श्रद्धालुओं की रेलमपेल लग जाती थी। गांव की सभी गलियां पूरी तरह से श्रद्धालुओं से खचाखच भर जाती थी। आस्था का इतना ज्वार कि लोगों को पैर रखने की भी जगह नहीं मिलती थी, लेकिन इन दिनों कोरोना के कहर के चलते रामदेवरा में हर जगह वीरानी और सन्नाटा पसरा हुआ है।

राज्य में कोरोना का हाल

राजस्थान में बीते 24 घंटे में 1312 केस आए। इनमें टॉप-10 जिलों में जोधपुर में 225, अलवर में 224, बीकानेर में 209, जयपुर में 189, कोटा में 143, धौलपुर में 83, सीकर में 68, पाली में 63, राजसमंद में 31 और झालावाड़ में 23 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 12 लोगों की मौत हुई। इनमें जयपुर में 4, नागौर और कोटा में 2-2, अजमेर, बीकानेर, गंगानगर और उदयपुर में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा। राज्य में अब तक कोरोना के 65,289 मरीज मिल चुके है वहीं, 910 लोगों की मौत भी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत