न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल का पीएम मोदी पर तंज, रेलवे का नाम अडानी रेलवे और वायुसेना को अंबानी वायुसेना कर देना चाहिए

राहुल गांधी ने पोकरण और जालोर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार को जनता विरोधी और पूंजीपतियों के हित में नीतियों को लागू कर रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Nov 2018 6:21:57

राहुल का पीएम मोदी पर तंज, रेलवे का नाम अडानी रेलवे और वायुसेना को अंबानी वायुसेना कर देना चाहिए

राजस्थान के चुनावी रण में दोनो ही पार्टियों का चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। एक ओर जहां पीएम मोदी ने प्रदेश में अपने चुनावी दौरे के दूसरे दिन जमकर कांग्रेस पर हमले किए वहीं सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पोकरण और जालोर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार को जनता विरोधी और पूंजीपतियों के हित में नीतियों को लागू कर रही है।

राहुल गांधी ने कहा, "रेल का जो फायदा हमारे युवाओं को, माताओं-बहनों को मिलना चाहिए वो फायदा तो अडानी जी को मिलता है। इंडियन रेलवे का नाम बदलकर अडानी रेलवे कर देना चाहिए, दूसरी तरफ भारतीय वायुसेना को अंबानी वायुसेना कर देना चाहिए।"

राहुल ने कहा, "सीबीआई डायरेक्टर राफेल मामले की जांच करवाने जा रहे थे, लेकिन देश के चौकीदार ने रात के 2 बजे घबराते हुए सीबीआई डायरेक्टर को निकाल दिया।"

राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर देश के लोगों के माता-पिता का अपमान करने का आरोप लगाया।

राहुल ने कहा, "राजस्थान के युवाओं ने इस देश को यहां तक पहुंचाया है, लेकिन प्रधानमंत्री आपके माता-पिता का अपमान करते हैं, क्योंकि वो कहते हैं कि उनके आने से पहले हिंदुस्तान की जनता ने कुछ नहीं किया।"

राहुल ने किसानों से कर्ज माफी का वादा किया। राहुल ने कहा, "राजस्थान में सरकार बनने के बाद 10 दिन के अंदर कांग्रेस किसानों का कर्जा माफ कर देगी। दुनिया की कोई भी शक्ति इस बात को नहीं बदल सकती है।"

प्रदेश में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल का हवाला देते हुए राहुल ने कहा, "हमने मुफ्त में राजस्थान के सब लोगों को दवाई दिलवाई थी, हम वो योजना फिर से चालू करेंगे। मैं आपसे झूठ नहीं बोलूंगा। मैं आपसे खोखले वादे नहीं करना चाहता, क्योंकि मैं आपका आदर करता हूं। सच्चाई से बहुत काम किया जा सकता है।"

मोदी अब भ्रष्टाचार की बात नहीं करते : राहुल

राहुल गांधी ने पोकरण की जनसभा में कहा, "पहले मोदी जी जहां भी जाते थे 2 करोड़ नौकरियां, किसानों को सही दाम और भ्रष्टाचार की बात करते थे। लेकिन अब उनके भाषण में न रोजगार, न किसानों को सही दाम, न ही भ्रष्टाचार की बात होती है।"

rajasthan,jalore,rajasthan assembly election,rajasthan vidhansabha election,rahul gandhi,narendra modi

अशोक गहलोत ने लांघी मर्यादा, पीएम मोदी को लेकर कही यह बात

राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान नागौर जिले के मकराना में जनसभा को सम्बोधित कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने एक बार फिर सभी मर्यादाओं को तोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर विवादित बयान दे डाला। अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के समय कहा था कि यदि उनका नोटबंदी का उद्देश्य सफल ना हो तो जनता चौराहे पर खड़ा कर उन्हें फांसी दे सकती है। अब लोग चौराहे पर खड़े नरेंद्र मोदी का इंतजार कर रहे हैं।

गहलोत मोदी के खिलाफ यही नहीं थमे, गहलोत ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां और जाति का नाम आते ही सहानुभूति बटोरने लगते है। लेकिन खुद इस बात का ध्यान नहीं रखते है की वे किन शब्दों से कांग्रेस के आला नेताओ को सम्बोधित करते रहे है। साथ ही बेरोजगारी के मुद्दे पर बीजेपी को घेरते हुए गहलोत ने बीजेपी पर आरोप लगाया की राजस्थान और केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा की नीतियों के चलते बेरोजगार युवा आत्महत्या को मजबूर हो रहे है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत