न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चूरू : पुलिस ने कार से बरामद की 1 करोड़ की ज्वैलरी, डिग्गी में बनाया हुआ था स्पेशल बॉक्स

चूरू के रतनगढ़ में जहां पुलिस को एक कार से 1 करोड़ की ज्वैलरी और 10 लाख का कैश मिला है। कार की डिग्गी में बने एक बॉक्स में इसे छिपाकर रखा गया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Feb 2021 4:19:12

चूरू : पुलिस ने कार से बरामद की 1 करोड़ की ज्वैलरी, डिग्गी में बनाया हुआ था स्पेशल बॉक्स

पुलिस की मुस्तैदी अपराधियों का डर बढ़ाने का काम करती हैं और पुलिस को सफलता दिलवाती हैं। इसका एक नजारा देखने को मिला चूरू के रतनगढ़ में जहां पुलिस को एक कार से 1 करोड़ की ज्वैलरी और 10 लाख का कैश मिला है। कार की डिग्गी में बने एक बॉक्स में इसे छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार को पकड़ा तो उसमें कार सवार लोग ज्वैलरी और कैश के बारे में जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। पुलिस को शक है कि यह ज्वैलरी चोरी की है या फिर टैक्स बचाने के लिए इसे अवैध तरीके से यहां लाया गया था। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस की डीएसटी टीम (जिला स्पेशल टीम) को कार से सोना लाए जाने के बारे में मुखबिर से खबर मिली थी। इसके बाद पुलिस ने रतनगढ़ के पड़िहारा क्षेत्र में नाकाबंदी की। देर रात सरदारशहर से सुजानगढ़ की तरफ जा रही एक लाल रंग की कार को शक होने पर रुकवाया। कार में 3 लोग सवार थे। गाड़ी की तलाशी ली तो पहले कुछ नहीं मिला। काफी देर तक तलाशी के बाद कार की डिग्गी में एक बॉक्स मिला। उसमें ज्वैलरी और कैश को छिपाकर रखा गया था। बॉक्स से 10 लाख 47 हजार रुपए नकद और एक किलो 836 ग्राम वजनी ज्वैलरी बरामद की गई है।

चोरी या टैक्स चोरी या कुछ और?

पुलिस को शंका है कि यह चोरी की ज्वैलरी हो सकती है, जिसे रतनगढ़ में अलग-अलग ज्वैलरी की दुकानों में सस्ते में बेचने के लिए लाया गया था। वहीं, दूसरी आशंका टैक्स चोरी की है। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ और जांच के बाद ही सही कारण सामने आ पाएगा। रतगनढ़ पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस को भी सूचना दी है। वहां से आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। साथ ही, यह तीनों चुरू में किन ज्वैलर्स से मिलने आए थे, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS विवाद को लेकर रूस-ईरान की नाराजगी के दावे कितने सही? भारत सरकार ने तोड़ी चुप्पी
BRICS विवाद को लेकर रूस-ईरान की नाराजगी के दावे कितने सही? भारत सरकार ने तोड़ी चुप्पी
कच्चे तेल की कीमतों में मचा हाहाकार, $120 प्रति बैरल के पार ब्रेंट क्रूड; वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहराया संकट
कच्चे तेल की कीमतों में मचा हाहाकार, $120 प्रति बैरल के पार ब्रेंट क्रूड; वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहराया संकट
बंगाल में बंपर वोटिंग के बाद क्या बदलेंगे समीकरण? पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब का चौंकाने वाला दावा
बंगाल में बंपर वोटिंग के बाद क्या बदलेंगे समीकरण? पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब का चौंकाने वाला दावा
सूअर की तरह छटपटा रहा... ईरान पर ट्रंप का तीखा वार, बढ़ा तनाव, नया ऑफर खारिज, तेल मार्ग पर अमेरिका की सख्ती जारी
सूअर की तरह छटपटा रहा... ईरान पर ट्रंप का तीखा वार, बढ़ा तनाव, नया ऑफर खारिज, तेल मार्ग पर अमेरिका की सख्ती जारी
दिल्ली में एंट्री होगी और महंगी, कमर्शियल वाहनों पर बढ़ा पॉल्यूशन टैक्स; जानें नई दरें और नियम
दिल्ली में एंट्री होगी और महंगी, कमर्शियल वाहनों पर बढ़ा पॉल्यूशन टैक्स; जानें नई दरें और नियम
अमेरिका ने भारत को लौटाईं 650 से ज्यादा ऐतिहासिक धरोहरें, गणेश और बुद्ध प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र
अमेरिका ने भारत को लौटाईं 650 से ज्यादा ऐतिहासिक धरोहरें, गणेश और बुद्ध प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र
राघव चड्ढा को BJP ने सिखाया संगठनात्मक शिष्टाचार, ‘नितिन नवीन’ नहीं बल्कि ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष जी’ कहने की दी गई सलाह
राघव चड्ढा को BJP ने सिखाया संगठनात्मक शिष्टाचार, ‘नितिन नवीन’ नहीं बल्कि ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष जी’ कहने की दी गई सलाह
Google Pixel 11 को लेकर सामने आई बड़ी लीक, Tensor G6 के साथ मिल सकते हैं दमदार फीचर्स
Google Pixel 11 को लेकर सामने आई बड़ी लीक, Tensor G6 के साथ मिल सकते हैं दमदार फीचर्स
स्मोकिंग विवाद में रियान पराग पर गिरी गाज, IPL ने लगाया सख्त जुर्माना
स्मोकिंग विवाद में रियान पराग पर गिरी गाज, IPL ने लगाया सख्त जुर्माना
‘धुरंधर’ की शूटिंग बनी थी चुनौतीपूर्ण, लेह-लद्दाख में 100-200 लोग हो गए थे बीमार, एक्टर्स ने खोले बड़े राज
‘धुरंधर’ की शूटिंग बनी थी चुनौतीपूर्ण, लेह-लद्दाख में 100-200 लोग हो गए थे बीमार, एक्टर्स ने खोले बड़े राज
रणवीर इलाहाबादिया या फराह खान: भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर कौन?
रणवीर इलाहाबादिया या फराह खान: भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर कौन?
76 साल की उम्र में नाना पाटेकर की फिटनेस देखकर दंग रह गए फैंस, वायरल हुआ वर्कआउट वीडियो
76 साल की उम्र में नाना पाटेकर की फिटनेस देखकर दंग रह गए फैंस, वायरल हुआ वर्कआउट वीडियो
केमिकल फेस वॉश को कहें अलविदा, अपनाएं प्राकृतिक औषधियों से बना फेस क्लीनर, चेहरे की चमक होगी दोगुनी
केमिकल फेस वॉश को कहें अलविदा, अपनाएं प्राकृतिक औषधियों से बना फेस क्लीनर, चेहरे की चमक होगी दोगुनी
डायबिटीज में नारियल पानी कितना सुरक्षित? सुबह खाली पेट पीने से शरीर पर क्या पड़ता है असर
डायबिटीज में नारियल पानी कितना सुरक्षित? सुबह खाली पेट पीने से शरीर पर क्या पड़ता है असर