न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध की रोकथाम के लिए समाज के लोगों और नेतृत्व कर्ताओं को जागरुक करना होगा - महानिरीक्षक पुलिस

गृह मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट के सेंट्रल डिटेक्शन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट द्वारा राजस्थान पुलिस अकादमी के सभागार में 'परसेप्शन मैनेजमेंट एंड कैपेसिटी बिल्डिंग ऑन क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट ऑडनेंस-2018' विषय पर सेमीनार का आयोजन किया गया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Jun 2018 6:09:24

राजस्थान : दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध की रोकथाम के लिए समाज के लोगों और नेतृत्व कर्ताओं को जागरुक करना होगा - महानिरीक्षक पुलिस

जयपुर । गृह मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट के सेंट्रल डिटेक्शन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट द्वारा राजस्थान पुलिस अकादमी के सभागार में ’’परसेप्शन मैनेजमेंट एंड कैपेसिटी बिल्डिंग ऑन क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट ऑडनेंस-2018’’ विषय पर सेमीनार का आयोजन किया गया।

सेमीनार के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि महानिरीक्षक अपराध हरिप्रसाद शर्मा ने कहा की दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध की रोकथाम के लिए समाज और नेतृत्व कर्ताओं को जागरूक करना होगा। बढ़ती जनसंख्या और बढ़ती शहरीकरण अपराध का मुख्य कारण है। उन्होंने अपराधों के संबंध में दर्ज होने वाले विभिन्न मुकदमों के बारे में विश्लेषणात्मक जानकारी दी।

शर्मा ने कहा कि महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के अनुसंधान का सही व निष्पक्ष से अनुसंधान करना चाहिए और निर्दोष व्यक्ति को बचाना चाहिए। दुष्कर्म जैसे अपराधों की सजा कठोर होनी चाहिए तथा जुर्माना राशि भी अधिक होनी चाहिए। न्यायालय में भी ठोस सबूतों के साथ मुकदमे पेश करने चाहिए।

सेमीनार के दोनों सत्रों में वक्ताओं ने पैनल डिस्कशन में अपने विचार व्यक्त किये। विचारों के अनुसार केवल कानून बना देने से ही अपराधों पर रोकथाम संभव नहलृ है। इसके लिए सामूहिक रूप से प्रयास किए जाने चाहिए। गवाहों को पूरी सुरक्षा व अपराधों की रोकथाम के लिए बच्चों को शुरू से ही नैतिक शिक्षा दी जानी चाहिए। वर्तमान में साइबर अपराध दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जनचेतन जागृत के कार्यक्रम आयोजित किये जाने व स्कूल सिलेबस में की साईबर अपराधों के बारे में जानकारी दिये जाने की आव6यकता प्रतिपादित की गई। सेमीनार में वक्ताओं ने साईबर अपराधों की रोकथाम के लिये स्पेशल टास्क फोर्स के गठन, साइबर पुलिस स्टेशन स्थापित किए जाने के साथ ही सोशल मीडिया के उपयोग के लिए गाइडलाइन जारी करने की आव6यकता जताई। अन्य वक्ताओं ने घरेलू ऋृहसा कानून के तहत महिलाओं को पूरी सुरक्षा उपलब्ध करवाने का सुझाव दिया।

सेमीनार में दो सत्रों में पैनल डिस्कशन किया गया। प्रथम सत्र में ’’लीगल फॉर्मेट्स फॉर ए सेफ़र सोसाइटी फॉर वुमन’’ विषय पर मॉडरेटर टीवी एंकर डॉ. अनिता हाडा तथा वक्ता एसोसिएट प्रोफेसर लॉ कॉलेज श्री मनोज मीणा, स्वयंसेवी संस्था की प्रतिनिधि श्रीमती निशा सिद्धू,एडवोकेट श्री शैलेंद्र शर्मा,एसोसिएट प्रोफेसर महारानी कॉलेज श्रीमती वंदना अग्रवाल ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

दूसरे सत्र में ’’अंडरस्टिंडग द विक्टिम एंड द एक्यूज्ड फॉर ए होलिस्टिक जस्टिस’’ विषय पर मॉडरेटर सेवानिवृत्त आरएएस श्री एस.एस. बिस्सा तथा वक्ता पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग श्रीमती लाड कुमारी जैन, उपप्राचार्य लॉ कॉलेज डॉ. अभिषेक तिवारी, एसोसिएट प्रोफ़ेसर महारानी कॉलेज डॉ. एकता मीणा एवं साइकोलोजिस्ट डॉ. अनामिका पापडीवाल ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सेंट्रल डिटेक्शन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट जयपुर के उप प्राचार्य श्री राजेश कुमार ने इंस्टिट्यूट एवं सेमीनार के बारे में जानकारी दी एवं आगंतुकों का स्वागत किया। सेमीनार में रिसर्च स्कॉलर लॉ के स्टूडेंटस, अभियोजन अधिकारी,एनजीओ प्रतिनिधि, एडवोकेट्स एवम पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन पुलिस उपाधीक्षक विष्णु देव सामतानी ने किया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत