न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : न्याय आपके द्वार अभियान - 2018 बूंदी जिले में 63 हजार से अधिक प्रकरणों का निस्तारण

गांव-गांव राहत पहुंचाने का वृहत् अभियान न्याय आपके द्वार अब आधे से ज्यादा सफर पूरा कर चुका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Jun 2018 3:08:41

राजस्थान : न्याय आपके द्वार अभियान - 2018 बूंदी जिले में 63 हजार से अधिक प्रकरणों का निस्तारण

बूंदी। गांव-गांव राहत पहुंचाने का वृहत् अभियान न्याय आपके द्वार अब आधे से ज्यादा सफर पूरा कर चुका है। बूंदी जिले में इस अभियान के तहत लगभग 63 हजार से अधिक राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है। इनके अलावा हजारों लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं में लाभान्वित किया गया है। न्याय आपके द्वार अभियान 29 जून तक जारी रहेगा। लंबे समय से अपनी जमीन का खातेदारी अधिकार पाने, खातों में संशोधन, नामान्तरकरण आदि कार्यों के लिए ग्रामीणों को जिला मुख्यालय और तहसील कार्यालयों के चक्कर लगाने पड रहे थे। इसके बावजूद कार्य नहीं होने पर मायूसी हाथ लग रही थी। ऎसे में प्रदेश सरकार ने लोगों की इस पीड़ा को समझते हुए राज्य में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान का आगाज किया। इस अभियान का मूल ध्येय भी यही रखा गया कि ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्या का मौके पर ही समाधान हो और राहत मिले।

जिला कलक्टर श्री महेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि एक मई से शुरू हुए न्याय आपके द्वार अभियान का उद्देश्य मुख्यत लम्बित राजस्व मामलों का निस्तारण किया जाना है। बरसों पुराने मामलों का सहज तरीके से निपटान प्राथमिकता पर हाथ में लिया गया है। इसके तहत बूंदी जिले में उपखण्ड अधिकारी स्तर पर साढे पांच सौ से अधिक पुराने मामले निपटाए गए हैं। नए प्रकरण 6 हजार से अधिक हैं जिनका शिविरों में राजीनामे से हल किया गया है। तहसीलदार स्तर के 56 हजार से अधिक प्रकरण निस्तारित किए गए हैं।

खत्म हुआ इंतजार, मिल गए खातेदारी अधिकार

10 वर्ष, 20 वर्ष, 40 साल, ऎसे एक-दो नहीं खातेदारी अधिकार के कई मामले राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के दौरान सामने आए। बरसों से अपनी जमीन का खातेदारी का अधिकार पाने की जद्दोजहद करने वाले ग्रामीणों का इंतजार आखिरकार राजस्व शिविरों में जाकर खत्म हुआ और इन्हें इनके मालिकाना हक की जमीन का खातेदारी अधिकार मिल गया। इस हक के लिए बरसों से बाट जोह रहे खेत मालिकों के लिए यह अभियान किसी वरदान से कम नहीं। शिविरों में सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी से इनके यह काम हाथों हाथ हो रहे हैं। इन शिविरों में वहीं कुछ पेचीदा मसलों का भी त्वरित निस्तारण संभव हुआ है। बूंदी जिले में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के तहत अब तक आयोजित शिविरों में 336 आवेदनों का निस्तारण करते हुए गैर खातेदारी से खातेदारी के अधिकार देकर राहत प्रदान की जा चुकी है। इनमें उपखण्ड स्तर पर 210 तथा तहसील स्तर पर 126 खेत मालिकों को गैर खातेदारी से खातेदारी के अधिकार दिए गए हैं।

सौहार्द के साथ निपटे बंटवारे के पेचीदे मामले

बंटवारे जैसे पेचीदे मामलों के लिए ये शिविर हमेशा याद रखे जाएंगे। आमतौर पर बंटवारे के मामलों में अधिक पक्षों के होने की स्थिति में सहमति नहीं बन पाती और विवादपूर्ण स्थितियां भी बन जाती हैं और मामले लम्बित होते जाते हैं। राजस्व शिविरों की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि ऎसे पेचीदे मामलों को शिविरों में बड़ी ही सूझबूझ के साथ सौहाद्रपूर्ण माहौल में सुलझा कर बंटवारे किए गए। इसके लिए उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं स्टाफ द्वारा पूर्व शिविरों का आयोजन कर ऎसे मामलों का चिह्वीकरण करते हुए सभी पक्षों से अलग-अलग बातचीत कर सौहाद्र्रपूर्ण माहौल में प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित किया गया। न्याय आपके द्वार शिविरों में बंटवारे के 690 मामले निपटाए गए।

बरसों से झेल रहे थे त्रुटियों की मार, मौके पर हुई खाता दुरुस्ती

खातों में गलत सूचनाएं इन्द्राज होने के कारण बडी संख्या में लोग समस्याओं से जूझ रहे थे। अपनी जमीन होने के बावजूद सही सूचनाएं दर्ज नहीं होने के कारण विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। शिविरों में ऎसे मामलों को प्राथमिकता से लेते हुए लोगों को राहत दी गई। त्रुटि सुधार के 6 हजार से अधिक प्रकरणों का शिविरों में मौके पर ही निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत दी गई।

शिविरों में सीमाज्ञान, पत्थरगढी, रास्ता, इजराय के मामले ही चंद घंटों में निपटे

राजस्व शिविरों में सीमाज्ञान, पत्थरगढी, रास्ता, इजराय आदि के मामले भी बडी संख्या मेंं आए। सीमाज्ञान के 1137 राजस्व नकल के 17 हजार से अधिक, एक्ट 135 के तहत 11227, 136 के तहत 1531, 88 के तहत 106, 53 के तहत 84 सहित कुल 57 हजार से अधिक मामले अब तक निपटाए जा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत