न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan News: जोधपुर के पीपाड़ में 12 मार्च को किसान महापंचायत, राकेश टिकैत करेंगे संबोधित

किसानों के देशव्यापी आंदोलन के तहत अब जोधपुर में 12 मार्च को किसान महापंचायत का आयोजन होने जा रहा है। यह महापंचायत जोधपुर के पीपाड़ में होने वाली है। 1

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Mar 2021 10:54:26

Rajasthan News: जोधपुर के पीपाड़ में 12 मार्च को किसान महापंचायत, राकेश टिकैत करेंगे संबोधित

किसानों के देशव्यापी आंदोलन के तहत अब जोधपुर में 12 मार्च को किसान महापंचायत का आयोजन होने जा रहा है। यह महापंचायत जोधपुर के पीपाड़ में होने वाली है। 12 मार्च को होने वाली महापंचायत में आंदोलन से जुड़े किसान नेता राकेश टिकैत संबोधित करेंगे। आयोजन को सफल बनाने को लेकर पीपाड़, बिलाड़ा व भोपालगढ़ क्षेत्र के गांव व ढाणियों तक जनसंपर्क व प्रचार कर ग्रामीण किसानों से भारी संख्या में किसान महापंचायत में पहुंचने की अपील की जा रही है। कृषि कानूनों के संबंध में किसानों के होने वाले अहित संबंधित पोस्टर और पंपलेट वितरण का कार्य किया जा रहा है। किसान महापंचायत में टिकैत के साथ राजस्थान जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील व राष्ट्रीय महामंत्री युद्धवीर सिंह भी मंच साझा कर सभा को संबोधित करेंगे। जोधपुर में किसान आंदोलन को लेकर मोर्चा संभाले सोहनलाल डारा ने बताया कि मौजूदा आंदोलन राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती के साथ उभर रहा है, ऐसे में राजस्थान का किसान आंदोलन के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि खेती हमारी जीवन रेखा है यह बाजारवादी मुनाफा कमाने के लिए कोई धंधा नहीं है।

आयोजन समिति के गोरधन चौधरी व कर्मचारी नेता सोहनलाल डारा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में व इन कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर देशभर में किसान महापंचायतों का दौर जारी है। इसी क्रम में राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत 12 मार्च शुक्रवार को राठोलाई नाडी मैदान में आयोजित होने वाली किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। किसान नेता टिकैत शुक्रवार को सुबह 11 बजे पीपाड़ में किसानों की विशाल महापंचायत को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि किसान नेता राकेश टिकैत इससे पहले भी राजस्थान में कई जगहों पर नए कृषि कानून के विरोध में किसान पंचायत कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती