न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्कूल में एयरगन लेकर पहुँचा 7वीं क्लास का बच्चा, दोस्तों को दिखा कर बोला- ‘आज सर को सबक सिखा दूंगा’

टीचर की डांट से नाराज एक 7वीं क्लास का बच्चा पिस्टल लेकर स्कूल पहुँच गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Jul 2018 12:06:40

स्कूल में एयरगन लेकर पहुँचा 7वीं क्लास का बच्चा, दोस्तों को दिखा कर बोला- ‘आज सर को सबक सिखा दूंगा’

टीचर की डांट से नाराज एक 7वीं क्लास का बच्चा पिस्टल लेकर स्कूल पहुँच गया। यह घटना गंगाणा रोड स्थित अवर लेडी ऑफ पिलर कॉन्वेंट स्कूल की है। क्लास में उसने दूसरे बच्चों को रौब दिखाने के लिए बैग से निकाल कर भी दिखाई। फिर इंटरवेल में टीचर को सबक सिखाने की बात कहते हुए फायर भी कर दिया। जिससे पूरी क्लास में दहशत फैल गई। कुछ ही देर में यह बात किसी टीचर को पता चली, तो उसने प्रिंसिपल को बताया। स्कूल स्टाफ ने बच्चे के बैग की तलाशी ली, तो उसमें पिस्टल मिल गई। अन्य बच्चों ने घर जाकर यह बात बताई तो अभिभावकों ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर बोरानाडा थानाधिकारी रघुवीरसिंह स्कूल पहुंचे। पड़ताल के बाद उन्होंने बताया कि वो पिस्टल नहीं एयरगन थी, जिसे स्कूल मैनेजमेंट ने बच्चे से लेकर खुद के पास रख ली थी।

सूत्रों के अनुसार 7वीं क्लास के इस बच्चे को टीचर ने शैतानी और दूसरे बच्चों को बार-बार डिस्टर्ब करने पर डांटा था। इसी बात से खफा उसने इंटरवेल में अपने बैग से गन निकाली और दूसरे बच्चों को दिखाते हुए कहा कि दीपक सर को सबक सीखा दूंगा। बताया जा रहा है कि ऐसा कहते हुए उसने फायर भी किया। इससे सारे बच्चे सहम गए। किसी ने यह बात टीचर को बता दी। बाद में प्रिंसिपल ने बच्चे के बैग से गन निकाल अपने पास रख ली और उसके परिजनों को स्कूल बुलाया।

खेलने वाली गन थी, बच्चे के भविष्य को देखते हुए पुलिस को नहीं बताया: स्कूल

हमने बच्चे के पैरेंट्स को बुलाया था। उन्होंने बताया कि यह गन असली नहीं नकली है, जो बच्चों के खेलने के लिए वे हरिद्वार से लेकर आए थे। बच्चों के खेलने वाली गन की बात पता चलने और मासूम के भविष्य को देखते हुए ही हमने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। स्कूल में आने वाले प्रत्येक बच्चे की सुरक्षा मैनेजमेंट की जिम्मेदारी है, इसमें हम किसी तरह का कोई समझौता नहीं करेंगे। एयरगन लाने वाले बच्चे के पैरेंट्स को भी पाबंद किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बुलेटप्रूफ जैकेट से लेकर परिवारवाद तक, अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना
बुलेटप्रूफ जैकेट से लेकर परिवारवाद तक, अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना
Gen-Z पर बीजेपी का फोकस, नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी समेत पांच नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Gen-Z पर बीजेपी का फोकस, नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी समेत पांच नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
मुंबई में McDonald's समेत 13 फूड आउटलेट पर FDA का शिकंजा, गंदगी और खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई में McDonald's समेत 13 फूड आउटलेट पर FDA का शिकंजा, गंदगी और खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर लाइसेंस सस्पेंड
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; अभिनेत्री ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; अभिनेत्री ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
राहुल गांधी के कार्यक्रम से एक दिन पहले पुणे के COEP में बवाल, ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं में झड़प
राहुल गांधी के कार्यक्रम से एक दिन पहले पुणे के COEP में बवाल, ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं में झड़प
बाढ़ में घायल जॉयमोती को मिली नई उम्मीद, 53 साल की हथिनी इलाज के लिए वंतारा एयरलिफ्ट
बाढ़ में घायल जॉयमोती को मिली नई उम्मीद, 53 साल की हथिनी इलाज के लिए वंतारा एयरलिफ्ट
यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही मचाई तबाही, 24 घंटे में बिक गए 2.7 लाख टिकट, करोड़ों की कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही मचाई तबाही, 24 घंटे में बिक गए 2.7 लाख टिकट, करोड़ों की कमाई
बाजार की मिलावटी मिर्च छोड़ें, घर पर इस आसान तरीके से बनाएं शुद्ध कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
बाजार की मिलावटी मिर्च छोड़ें, घर पर इस आसान तरीके से बनाएं शुद्ध कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू, नितांशी गोयल संग करेंगे रोमांस और डर का तड़का
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू, नितांशी गोयल संग करेंगे रोमांस और डर का तड़का
तेलंगाना में जमीन आवंटन पर घमासान, CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ लोकायुक्त पहुंची BRS; 200 करोड़ की जमीन को लेकर बड़ा आरोप
तेलंगाना में जमीन आवंटन पर घमासान, CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ लोकायुक्त पहुंची BRS; 200 करोड़ की जमीन को लेकर बड़ा आरोप
इमरान हाशमी के आगे सनी देओल की फिल्म पस्त, 'आवारापन 2' ने 8 दिन में छुआ 119 करोड़ का आंकड़ा
इमरान हाशमी के आगे सनी देओल की फिल्म पस्त, 'आवारापन 2' ने 8 दिन में छुआ 119 करोड़ का आंकड़ा
उम्र बढ़ने के साथ स्किन का रखें ख्याल, डाइट में शामिल करें इन 5 सीड्स का पाउडर
उम्र बढ़ने के साथ स्किन का रखें ख्याल, डाइट में शामिल करें इन 5 सीड्स का पाउडर
पाखी हेगड़े के एक खुलासे से चौंकीं आम्रपाली दुबे, निरहुआ से शादी के प्रपोजल की बात पर मचा बवाल
पाखी हेगड़े के एक खुलासे से चौंकीं आम्रपाली दुबे, निरहुआ से शादी के प्रपोजल की बात पर मचा बवाल
पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से हैं परेशान? कच्चे दूध में मिलाकर लगाए ये 3 चीजें, घर पर तैयार करें फेस पैक
पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से हैं परेशान? कच्चे दूध में मिलाकर लगाए ये 3 चीजें, घर पर तैयार करें फेस पैक