न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जालोर / मामूली कहासुनी के बाद दलित युवक पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, 50 फीसदी झुलसा

राजस्थान के जालोर जिले के रानीवाड़ा कस्बे में शराब के नशे में कुछ लड़कों ने एक दलित युवक पर मामूली कहासुनी के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Oct 2020 9:08:36

जालोर / मामूली कहासुनी के बाद दलित युवक पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, 50 फीसदी झुलसा

राजस्थान के जालोर जिले के रानीवाड़ा कस्बे में शराब के नशे में कुछ लड़कों ने एक दलित युवक पर मामूली कहासुनी के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में पीड़ि‍त 50 फीसद तक झुलस गया। मामला दो दिन पुराना बताया जा रहा है। यह मामला रानीवाड़ा कस्बे से महज 4 किमी दूर आदरवाड़ा गांव का है। पीड़ित का काम श्रवण कुमार है।

यह है पूरा मामला

श्रवण कुमार (23) पुत्र लेहरु गर्ग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह सोमवार शाम 7:30 बजे दूध लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में वह अवैध शराब के ठेके पर खड़े अपने भाई को लेने वहां पहुंचा। वहां शराब के नशे में खड़े जितेन्द्र सिंह, रघुवीर सिंह और शेर सिंह से उसकी मामूली कहासुनी हो गई। इस पर उन्होंने एक बोतल में रखा हुआ पेट्रोल उस पर छिड़क दिया और आग लगा दी। उसने बड़ी मुश्किल से जमीन पर लेटकर और मिट्टी डालकर कुछ लोगों की मदद से आग बुझाई। श्रवण का आरोप है कि तीनों युवक गांव में हमेशा दबंगाई करते आए हैं। श्रवण को घायलावस्था में रानीवाड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। वहां श्रवण की गंभीर हालत को देखते हुए उसे गुजरात रेफर कर दिया गया। श्रवण का गुजरात के धानेरा में राजस्थान हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

चिकित्सकों के अनुसार श्रवण 50 फिसदी झुलस गया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी रानीवाड़ा पहुंचे और हालात का जायजा लिया। जोधपुर रेंज आईजी नवज्योति गोगोई भी मंगलवार को रानीवाड़ा पहुंचे और पुलिस थाने में आला अधिकारियों की बैठक लेकर घटना की जानकारी ली। इस दौरान जालोर एसपी श्याम सिंह चौधरी भी मौजूद रहे। दलित संगठनों ने इस घटना का पुरजोर शब्दों के साथ विरोध जताया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?