न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : जल स्वावलम्बन अभियान बदलेगा प्रदेश की तस्वीर - हेमसिंह भड़ाना

सामान्य प्रशासन मंत्री एवं अजमेर जिले के प्रभारी मंत्री हेमसिंह भड़ाना ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान पानी की कमी से जूझते राजस्थान के लिए एक वरदान है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Jun 2018 12:25:37

राजस्थान : जल स्वावलम्बन अभियान बदलेगा प्रदेश की तस्वीर - हेमसिंह भड़ाना

अजमेर । सामान्य प्रशासन मंत्री एवं अजमेर जिले के प्रभारी मंत्री हेमसिंह भड़ाना ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान पानी की कमी से जूझते राजस्थान के लिए एक वरदान है। अभियान के पहले दो चरणों ने शानदार सफलता हासिल की है। पूरे देश में राजस्थान के इस अभियान की प्रशंसा हो रही है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत जिला स्तरीय श्रमदान, विभिन्न जलग्रहण संस्थाओं का लोकार्पण एवं दानदाताओं का सम्मान समारोह मंगलवार को अजमेर जिले की भिनाय पंचायत समिति के बड़गांव में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में श्री भड़ाना ने कहा कि राजस्थान एक ऎसा प्रदेश है जहां वर्षा अनियमित रहती है। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने इसी अभिनव सोच को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान शुरू किया है। इस अभियान को आमजन से जोड़कर उनकी सहभागिता सुनिश्चित की गई है ताकि वे अपने खेत, गांव या ढ़ाणी में बनी जल सरंचना से स्वयं जुड़ाव महसूस करें।

rajasthan,rajasthan news,ajmer,ajmer news,jal swavalamban campaign

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के शानदार परिणाम मिले हैं। राजस्थान में इस अभियान के पहले दो चरणों के बाद भूजल स्तर और कृषि बुवाई क्षेत्र में बढ़ोतरी हुई है। जिन क्षेत्रों में जल सरंचनाओं का निर्माण हुआ वहां कुओं के जल स्तर में भारी बढ़ोतरी हुई है। अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में खुशहाली लाने वाला सिद्ध हो रहा है।

श्री भड़ाना ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि अपने क्षेत्र में इस अभियान में से जुड़ें और इसे सफल बनायें। जन सहभागिता किसी भी अभियान और योजना की सफलता के लिए आवश्यक है । उन्होंने अभियान में सहयोग करने वाले दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अन्य लोगों को भी अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित करें।

rajasthan,rajasthan news,ajmer,ajmer news,jal swavalamban campaign

समाजसेवी श्री भंवरसिंह पलाड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे की अभिनव सोच से निकला यह अभियान शानदार सफलता अर्जित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मसूदा विधानसभा क्षेत्र में पिछले साढ़े चार सालों में 1500 करोड़ रूपये के विकास कार्य कराये गए। इस क्षेत्र में सड़कों की हालत काफी खराब थी लेकिन पिछले साढ़े चार साल में हमने 700 करोड़ रूपये सड़कों के विकास पर खर्च किए । पेयजल, विद्युत, शिक्षा और अन्य कामों पर भी सैंकड़ो करोड़ रूपये खर्च हुए। मसूदा क्षेत्र के हजारों दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए गए हैं।

इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर श्रमदान में सैंंकड़ों लोगों ने उत्साह पूर्वक श्रमदान किया। प्रभारी मंत्री श्री भड़ाना, श्री पलाड़ा, जिला कलक्टर आरती डोगरा सहित बड़ी संख्या में राजस्थान पुलिस, हाड़ी रानी बटालियन,नेहरू युवा केन्द्र, आरएसी, भारत विकास परिषद, जिला प्रशासन के अधिकारियों और ग्रामीणों ने श्रमदान किया। कार्यक्रम में करीब चालीस सें अधिक दानदाताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल