न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमित शाह का ऐलान- वसुंधरा राजे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा राजस्थान विधानसभा चुनाव, जीतेंगे 180 से अधिक सीटें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Jul 2018 8:08:09

अमित शाह का ऐलान- वसुंधरा राजे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा राजस्थान विधानसभा चुनाव, जीतेंगे 180 से अधिक सीटें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। वह एक बार फिर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी। शाह ने कहा कि राजस्थान के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में पार्टी एक बार फिर सरकार बनाएगी और 2019 में नरेन्द्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

शाह ने शनिवार को जयपुर के तोतूका भवन में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में एक बार बीजेपी और एक बार कांग्रेस की परम्परा इस बार टूटने जा रही है। शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह नकारात्मक राजनीति कर अफवाहें फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर अघोषित हमला बताते हुए कहा कि ऐसी परिस्थिति में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा की लड़ाई और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। कांग्रेस बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकती। कांग्रेस का सगठनात्मक ढांचा खत्म हो गया है। अब तो कांग्रेस में भ्रष्टाचारियों को जमघट बचा है।’ उन्होंने कहा, ‘पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, कनार्टक जब तक नहीं जीत लेते तब तक हमारी जीत पूरी नहीं है।

शाह ने आगामी राजस्थान विधानसभा और लोकसभा चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को दिन में 18 घंटे काम करने को कहा।

वसुन्धरा राजे की सरकार ने राजस्थान में बहुत काम किया है

शाह ने कहा कि वसुन्धरा राजे की सरकार ने राजस्थान में बहुत काम किया है। भामाशाह योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान और गौरव पथ जैसी कई योजनाओं को देशभर में यश मिला है।

पिछली जीत से भी इस बार की जीत बड़ी होगी

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि हम विधानसभा चुनावों में पिछली बार से भी अधिक सीटें जीतेंगे। पिछली जीत से भी इस बार की जीत बड़ी होगी। हम लोकसभा चुनाव में सभी 25 सीटें जीतकर एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। प्रदेश की जनता कांग्रेस की चालों को समझ गयी है। हमारे पास चुनाव जीतने की हर वजह मौजूद है।

सोशल मीडिया की हमारी टीम ही बीजेपी को जीत दिलाएगी

एक अन्य बैठक में शाह ने जयपुर के राज मंदिर सिनेमा घर में सोशल मीडिया सेल के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सोशल मीडिया की हमारी टीम ही बीजेपी को जीत दिलाएगी।

राजस्थान की महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में लड़ा जायेगा और चुनाव के बाद वही मुख्यमंत्री बनेंगी। कार्यसमिति की बैठक के बाद बीजेपी विधायक अशोक परनामी ने संवाददाताओं को बताया कि पार्टी का कार्यकर्ता पूरी तरह से ऊर्जा से भरा है।

शहरी विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह चाहते हैं कि पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव में पिछली विधानसभा चुनाव के मुकाबले ज्यादा सीटों से जीतें। वहीं, शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं एवं विकास के कामों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिये कहा है।

200 सीटों वाली विधानसभा के चुनाव इस वर्ष के अंत में होने है।

बीजेपी प्रवक्ता ने बताया कि बैठक के बाद और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वह जयपुर से विमान से रवाना हो गए। विवाह समारोह में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और अन्य कई नेता शामिल हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत