न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर / 30 घंटे बाद मिट्‌टी में दफन मिला शव, पांच दोस्तों के साथ घूमने गया था युवक

जयपुर में शुक्रवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश में एक युवक की जान चली गई। तेज बारिश में अपने दोस्तों के साथ नाहरगढ़ की पहाड़ी से बहकर आ रहे झरनों में मौज मस्ती करने घर से निकले युवक का शव करीब 30 घंटे बाद शनिवार देर शाम को मिला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Aug 2020 3:16:36

जयपुर / 30 घंटे बाद मिट्‌टी में दफन मिला शव, पांच दोस्तों के साथ घूमने गया था युवक

जयपुर में शुक्रवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश में एक युवक की जान चली गई। तेज बारिश में अपने दोस्तों के साथ नाहरगढ़ की पहाड़ी से बहकर आ रहे झरनों में मौज मस्ती करने घर से निकले युवक का शव करीब 30 घंटे बाद शनिवार देर शाम को मिला। पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय मृतक सन्नी यहां पिछले लंबे अरसे से परिवार के साथ भट्‌टा बस्ती इलाके में स्थित किशनबाग बस्ती में रहता था। शुक्रवार सुबह शुरू हुई बारिश के चलते सन्नी अपने पांच छह दोस्तों के साथ किशनबाग में ही स्थित नाहरगढ़ पहाड़ की तलहटी की तरफ चला गया। जहां खाली मैदान में बारिश का पानी इकट्‌ठा होना शुरु हो गया। बताया जा रहा है कि शुरूआत में गहराई कम थी। इसलिए सन्नी और बाकी दोस्त वहां नहाने लगे। इस बीच मूसलाधार बारिश से पहाड़ी से तेज पानी की आवक शुरू हो गई। वहां करीब 10 फीट तक पानी इकट्‌टा हो गया। तभी सन्नी भी तेज बहाव में बहकर गहराई में चला गया। वह नजर नहीं आया तब उसके दोस्तों ने बाहर आकर स्थानीय लोगों व परिजनों को सूचना दी। तब एसीपी शास्त्री नगर महावीर सिंह मीणा, भट्‌टा बस्ती थानाप्रभारी शिवदयाल यादव व सबइंस्पेक्टर रामेश्वर खोखर मौके पर पहुंचे।

rajasthan,jaipur,heavy rainfall,rajasthan news

घटना का पता चलने पर सिविल डिफेंस की टीम एसडीएम मनीष फौजदार के निर्देशन में मौके पर पहुंची। सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम के गोताखोरों ने लगातार मशक्कत कर करीब 10 फीट गहरे पानी में शुक्रवार सुबह डूबे युवक की दिनभर तलाश की। शुक्रवार को अंधेरा होने पर सर्च ऑपरेशन बंद हो गया। इसके बाद शनिवार को जेसीबी मशीनों की मदद से उस जगह खुदवाई शुरु की। जहां पानी का बहाव खत्म होने पर मिट्‌टी का ढेर इकट्‌ठा हो गया था। यहीं मिट्‌टी की मोटी परतें हटाने के बाद करीब तीन से चार फीट नीचे मिट्‌टी में दबा युवक का शव मिला। उसे बाहर निकालकर कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। युवक के शव को तलाशने में सिविल डिफेंस के गोताखोर महेंद्र सेवदा, युनुस खान सहित अन्य गोताखोरों की टीम ने अहम रोल निभाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत