न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुरः रेप का केस दर्ज कराने वाली महिला को दिवाली के दिन जिंदा जलाया, 4 आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिवाली के दिन रेप का मामला दर्ज कराने वाली महिला को जिंदा जला देने का मामला सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 15 Nov 2020 11:46:03

जयपुरः रेप का केस दर्ज कराने वाली महिला को दिवाली के दिन जिंदा जलाया, 4 आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिवाली के दिन रेप का मामला दर्ज कराने वाली महिला को जिंदा जला देने का मामला सामने आया है। आधे से ज्यादा जल चुकी महिला को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता महिला का आरोप है कि दिवाली के दिन उसके घर लेखराज नाम का व्यक्ति आया और उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसको आग लगा दी। लेखराज के खिलाफ महिला पहले ही अप्रैल में लॉकडाउन के दौरान जयपुर के कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करवा चुकी है।

उस समय महिला के आरोप के मुताबिक लेखराज ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया था और फिर उसका वीडियो बना लिया था। वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करता रहता था। अप्रैल में आरोपी लेखराज के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी लेकिन पुलिस आरोपी को उस समय गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।

महिला के रिश्तेदार ने बताया, 'पहले इन दोनों में भाभी-देवर जैसा रिश्ता था, बोलचाल का। उसके बाद में यह ब्लैकमेल करने लगा। इन्होंने थाना कोतवाली में एफआईआर करवा दी थी। आरोपी ने कहा था कि उसके पास वीडियो क्लिपिंग है और लॉकडाउन के दौरान वह पीड़िता को जबरन बुलाता था।'

रिश्तेदार ने बताया कि लेखराज की धमकी से परेशान महिला थाने में गई। थाने में एफआईआर दर्ज करवाया और कोर्ट में बयान हुए। उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हो चुका था। अब कल तक पुलिस ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में कुल चार लोग शामिल है जिसमें मुख्य आरोपी लेखराज के अलावा उसके दो भाई और पिता भी शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी धारा 452, 34, 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज किए जा चुके हैं, जिसके बाद चारों की गिरफ्तारी हुई है।

गिरफ्त में लिए गए चारों आरोपियों में मुख्य आरोपी लेखराज, उसके पिता कन्हैया लाल तथा उसके भाई मनमोहन और रमेश हैं। लेखराज के अलावा तीन आरोपियों पर आरोप है कि इन्होंने इसका सहयोग किया।

यह है पूरा मामला

जयपुर के कोतवाली पुलिस थाना के एसएचओ यशवंत सिंह ने कहा कि पूरा मामला यह है कि पीड़िता ने आरोपी लेखराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था कि आरोपी ने डेढ़-दो साल पहले उसके साथ रेप किया। एफआईआर दर्ज हो गई थी। एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया, इसको पता चल गया कि एफआईआर दर्ज हो गई है।

एसएचओ ने बताया कि उसके बाद से यह अपने घर पर नहीं था। आसपास रहने वाले जो रिश्तेदार हैं, उनके यहां भी नहीं मिला। अभी अचानक कल कहीं से आया और पीड़िता के घर पर गया। वहां कोई ज्वलनशील पदार्थ लाया और उसके ऊपर डाल दिया।

आरोपी उसका पड़ोसी है और बिल्कुल दो मकान छोड़कर उसका मकान है। इसके अन्य परिवार जन भी वहीं रहते हैं और जैसे ही घटना की जानकारी मिली मौके पर पहुंचकर आरोपी को भी हिरासत में लिया गया।

एसएचओ ने बताया कि पीड़िता से पता चला कि कौन-कौन इसमें शामिल रहे हैं, जो तीन अन्य दोषी थे उन्हें भी पकड़ लिया गया है। कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें आरोपी के दो भाई और पिता भी शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत