न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में बेकाबू ट्रक ने ली 3 की जान, भागने की कोशिश में 6 गाड़ियों को मारी टक्कर

राजस्थान के जयपुर में दिल्ली बाईपास रोड पर मंगलवार देर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां, एक तेज रफ्तार ट्रक पलट गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Jan 2021 10:40:42

जयपुर में बेकाबू ट्रक ने ली 3 की जान, भागने की कोशिश में 6 गाड़ियों को मारी टक्कर

राजस्थान के जयपुर में दिल्ली बाईपास रोड पर मंगलवार देर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां, एक तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। हादसे में बाइक सवार एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा तीन लोग घायल हुए है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल लोगों को इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। यह दर्दनाक हादसा ब्रह्मपुरी इलाके में धोबी घाट मोड़ पर बंगाली बाबा आश्रम सर्किल पर हुआ। इससे पहले ट्रक चालक ने दिल्ली हाइवे पर ईदगाह पाडा मंडी के पास भी बाइक सवार को कुचल दिया था। भागने की कोशिश में उसने करीब आधा दर्जन गाड़ियों काे टक्कर मारी।

rajasathan,jaipur,truck,died,road accident,news

पलटने से पहले दो बाइक को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, शाम करीब 7 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर जयपुर में ट्रांसपोर्ट नगर से दिल्ली की तरफ जा रहा था। इसमें चावल के कट्‌टे (बोरियां) भरे थे। ट्रक चालक दिल्ली बाइपास से गुजर रहा था। तब उसने ईदगाह के पास दो बाइक को टक्कर मारी। इनमें बाइक चालक को कुचलते हुए काफी दूर तक ले गया। हादसे के बाद ट्रक चालक घबरा गया। वह ट्रक को और तेज रफ्तार में दौड़ाता हुआ वहां से ले गया। इसके बाद ट्रक करीब दो किलोमीटर आगे धोबीघाट मोड़ पर तेज रफ्तार में होने से घुमाव पर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे के वक्त धोबीघाट मोड़ पर स्थित बस स्टैंड पर सवारियां बसों के इंतजार में खड़ी थी। गनीमत रही कि इनमें कोई नहीं दबा। लेकिन इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से नजदीक चल रहे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद एडिशनल डीसीपी सुमित गुप्ता, आमेर एसीपी सौरभ तिवाड़ी, ब्रह्मपुरी थाना पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा। हादसे के बाद जयपुर से दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक जाम हो गया। वाहनों को रामगढ़ मोड़ से आमेर रोड की तरफ डायवर्ट कर दिल्ली की तरफ रवाना किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता