न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डिजी फेस्ट-2018 तकनीक से प्रदेश के विकास को प्रदर्शित कर रहा आईटी एक्सपो, देखे तस्वीरे

राजस्थान सरकार के सौ से भी ज्यादा ऎसे तकनीकी नवाचार, जिन्होंने राज्य के गांवों और शहरों में विकास की नई कहानी लिखी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Mar 2018 7:39:38

डिजी फेस्ट-2018 तकनीक से प्रदेश के विकास को प्रदर्शित कर रहा आईटी एक्सपो, देखे तस्वीरे

जयपुर। राजस्थान सरकार के सौ से भी ज्यादा ऎसे तकनीकी नवाचार, जिन्होंने राज्य के गांवों और शहरों में विकास की नई कहानी लिखी। चालीस से भी ज्यादा स्टार्ट अप्स, जिन्हें शुरु कर युवाओं ने उद्यमिता के शीर्ष पर पहुंचने के सपनों की नींव रखी। एक साथ देश भर की 100 से ज्यादा कम्पनियां, जिनके माध्यम से हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। ये सब एक ही जगह मौजूद था। मौका था जयपुर में चल रहे देश भर में अब तक के सबसे बड़े आईटी और स्टार्ट अप फेस्ट में आयोजित प्रोद्योगिकी प्रदर्शनी का।

rajasthan,it expo,digi fest 2018

जयपुर के कॉमर्स कॉलेज और जवाहर कला केन्द्र में आयोजित भव्य आईटी एक्सपो में हैप्पी विलेज, हैप्पी सिटी, स्टार्ट अप एक्सपो और फ्यूचर इज हियर प्रदर्शनियों के माध्यम से प्रदेश में तकनीकी नवाचारों, स्टार्ट अप्स और आर्टीफीशियल इंटेलीजेन्स तथा रोबोटिक्स के क्षेत्र में बेहतरीन प्रयोगों की जानकारी दी जा रही है। यहां आईटी के विद्यार्थियों और युवाओं के साथ-साथ आमजन को न केवल राज्य सरकार के तकनीकी नवाचारों बल्कि सूचना प्रौद्योगिकी और तकनीक की दुनिया में जुड़ रहे नये आयामों के बारे में भी जानकारी मिल रही है।

rajasthan,it expo,digi fest 2018

प्रदर्शनी में अभय कमान सेंटर, राजस्थान स्टेट डाटा सेंटर, ई-स्टेम्प, सिंगल विंडो फॉर ई-कॉमर्स, जैसे नवाचारों के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिनके माध्यम से न केवल प्रदेश का सुरक्षा तंत्र मजबूत हुआ है और राज काज में पारदर्शिता आई है। स्मार्ट जयपुर एप, स्मार्ट पाकिर्ंग एप, भामाशाह कार्ड, ई-मित्र, ई-बाजार जैसी कई ऑनलाइन सुविधाओं के बारे में भी यहां बताया गया है, जिन्होंने आमलोगों की जिन्दगी को आसान बनाने का काम किया है। यहां जल स्वावलंबन अभियान, पेयजल योजनाएं, रोड़ मैपिंग, एफ्लूएन्ट ट्रीटमेंट प्लांट जैसे नवाचारों के बारे में भी तकनीकी जानकारी दी जा रही है, जिनके माध्यम से राज्य के गांव और शहरो में विकास की नई राहें खुली हैं।

rajasthan,it expo,digi fest 2018

प्रदर्शनी के माध्यम से लगभग 43 स्टार्टअप यहां प्रदर्शित किये गये हैं। इन स्टार्ट अप्स के जरिये युवा, लोगों की जरूरतों को समझ कर उन्हें तकनीक के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं और उद्यमिता के क्षेत्र में नई राहें खोल रहे हैं। यह प्रदर्शनी में इन युवाओं के लिए अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रतिष्ठित मंच साबित हो रही है।

rajasthan,it expo,digi fest 2018

यहां आयोजित जॉब फेयर के माध्यम से प्रदेश की प्रतिभाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए एक मंच प्रदान किया गया है। जिसमें दस हजार से अधिक नौकरी के अवसरों के साथ, सौ से भी ज्यादा’ नियोक्ताओं, तकनीकी प्रबंधकों को एक मंच पर लाया गया है। इसके माध्यम से सही कंपनी और उत्कृष्ट अवसर की खोज कर रहे उम्मीदवारों को नौकरी के बेहतरीन अवसर मिल रहे हैं।

rajasthan,it expo,digi fest 2018

जवाहर कला केन्द् के वर्चुअल रियेलिटी डोम में तकनीक के रोमांचित कर देने वाले आविषकारों को प्रदर्शित किया गया है। जैसे, रोबोट्स, जो फेस डिटक्शन के साथ डेटा प्रोसेस का काम भी कर सकते हैं। गाइड रोबोट, जो किसी पर्यटन स्थल की तस्वीर दिखाने पर उसकी जानकारी पल भर में ही देकर गाइड का काम कर सकते हैं। ऑक्यूलस वर्चुअल रियेलिटी, होलो लैंस, टॉकिंग पोट्रेट, 360 डिग्री सिनेमा जैसी तकनीकों को भी दर्शक उत्साह के साथ देख रहे हैं और उनसे जुड़ी तकनीकों के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

आमजन 21 मार्च सायं 5 बजे तक प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकेंगे।

rajasthan,it expo,digi fest 2018 rajasthan,it expo,digi fest 2018 rajasthan,it expo,digi fest 2018 rajasthan,it expo,digi fest 2018 rajasthan,it expo,digi fest 2018

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत