न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: टिकट न मिलने से नाराज ज्ञानदेव आहूजा ने बीजेपी छोड़ी, निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा

भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज बीजेपी के विधायक एवं हिन्दूवादी नेता ज्ञानदेव आहूजा (Gyan Dev Ahuja) ने रविवार को भाजपा से त्यागपत्र दे दिया और जयपुर के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीए चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Nov 2018 12:20:17

राजस्थान: टिकट न मिलने से नाराज ज्ञानदेव आहूजा ने बीजेपी छोड़ी, निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा

भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज बीजेपी के विधायक एवं हिन्दूवादी नेता ज्ञानदेव आहूजा (Gyan Dev Ahuja) ने रविवार को भाजपा से त्यागपत्र दे दिया और जयपुर के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीए चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। हिन्दुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ने वाले आहूजा सोमवार को सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। आहूजा (Gyan Dev Ahuja) ने बताया कि उन्होंने अपना त्यागपत्र भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी को भेज दिया है। सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए ज्ञानदेव आहूजा ने कहा है कि 'भाजपा के तानाशाही दृष्टिकोण के खिलाफ विरोध करते हुए, मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मैं राम जन्माभूमि, गाय संरक्षण और हिंदुत्व जैसे मुद्दों पर एक स्वतंत्र के रूप में चुनाव लड़ूंगा।'

उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी ने बिना मुझे विश्वास में लिये मेरा टिकट काट दिया। मुझे टिकट काटने के बारे में कोई कारण नहीं बताया गया। अपने समर्थकों और परिजनों के दबाव में मैंने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया और अब सांगानेर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ूंगा'।

आहूजा वर्तमान में अलवर जिले के रामगढ़ से भाजपा के विधायक हैं और अब वह जयपुर की सांगानेर विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। 2013 के विधानसभा चुनाव में सांगानेर से घनश्याम तिवाड़ी ने जीत दर्ज की थी। तिवाड़ी ने मुख्यमंत्री के साथ मनमुटाव के चलते पार्टी छोड़ नई पार्टी का गठन किया था। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी द्वारा अलवर के रामगढ़ से अन्य उम्मीदवार को टिकट दिये जाने के बाद मैंने जयपुर के सांगानेर से टिकट मांगा था लेकिन पार्टी ने मेरी मांग नहीं मानी, इसलिये मैंने सांगानेर से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का निर्णय किया है।'' आहूजा ने कहा कि वह गौरक्षा, राम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण और हिंदुत्व के मुद्दों पर वह चुनाव लड़ेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत