न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : अजमेर में 5.3 करोड़ की लागत से बनेगा जीएसएस, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में होगा सुधार

शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार अजमेर शहर को विद्युत के क्षेत्र में पूरी तरह विकसित करने तथा उच्च गुणवत्ता की बिजली देने के लिए पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 30 Jun 2018 10:48:34

राजस्थान : अजमेर में 5.3 करोड़ की लागत से बनेगा जीएसएस, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में होगा सुधार

अजमेर । शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार अजमेर शहर को विद्युत के क्षेत्र में पूरी तरह विकसित करने तथा उच्च गुणवत्ता की बिजली देने के लिए पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं। आईपीडीएस योजना के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह के जीएसएस स्थापित किए जा रहे हैं ताकि उच्च गुणवत्ता तथा बिना ट्रिपिंग की बिजली उपलब्ध हो।

देवनानी ने शनिवार को फॉयसागर रोड स्थित फिल्टर प्लांट पर 5.3 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 33 केवी जीएसएस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नया जीएसएस शुरू होने से फॉयसागर रोड एवं आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले करीब 40 हजार लोगों को विद्युत संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आईपीडीएस योजना के तहत इस जीएसएस का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत 5.3 करोड़ रुपए की लागत से करीब डेढ़ किलोमीटर लम्बी 33 केवी की लाइन डाली जाएगी। जीएसएस के निर्माण से फॉयसागर रोड, महावीर कालोनी, संत कंवर राम कालोनी, नागफणी, ऋषि घाटी तथा आसपास क्षेत्रों के हजारों लोगों को गुणवत्तापूर्ण विद्युत सप्लाई मिलेगी। साथ ही ट्रिपिंग की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा।

rajasthan,ajmer,ajmer power supply syster,ajmer news,rajasthan news

उन्होंने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पिछले साढ़े चार साल में विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं। नई जीएसएस के साथ ही शहर की प्रमुख सडक़ों पर अंडर ग्राउंड केबलिंग, नई लाइटें सहित अन्य कार्य कराए गए हैं। शहर के साथ ही आसपास के गांव माकड़वाली, लोहागल, हाथीखेड़ा, अजयसर एवं अन्य गांवों में भी विद्युत व्यवस्था में सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी एवं अन्य योजनाओं के तहत शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्य चल रहे हैं। शीघ्र ही ये काम पूरे हो जाएंगे तब शहर का और अधिक निखरा स्वरूप सामने आएगा। आनासागर झील के चारों ओर चौपाटी, सुभाष उद्यान, मिनी बर्ड सेंचुरी, लवकुश उद्यान, कैफेटेरिया सहित अन्य काम शीघ्र पूरे किए जाएंगे। जयपुर रोड पर किंग एडवर्ड मेमोरियल, क्लॉक टावर, शहीद स्मारक एवं गांधी भवन आदि इमारतों का सौंदर्यकरण किया गया है। दरगाह क्षेत्र, दिल्ली गेट, टूरिस्ट सूचना कियोस्क, मल्टीलेवल पार्किग, सिटी बस सेवा, स्मार्ट पार्क, केईएम में हाट बाजार, हैरिटेज म्यूजियम, फिल्म लाइब्रेरी, बेटी गौरव उद्यान आदि कार्य भी करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि अधिकारी मौजूद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत