न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किसानों को राहत : राजस्थान में 25 क्विंटल के बजाय अब 40 क्विंटल उपज की होगी तुलाई, केन्द्र सरकार ने दी अनुमति

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के प्रसासों से भारत सरकार ने किसान से एक दिन में अधिकतम 25 क्विंटल के बजाय 40 क्विंटल सरसों एवं चना की समर्थन मूल्य पर खरीद किये जाने की अनुमति दे दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Apr 2018 6:12:25

किसानों को राहत : राजस्थान में 25 क्विंटल के बजाय अब 40 क्विंटल उपज की होगी तुलाई, केन्द्र सरकार ने दी अनुमति

जयपुर । मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के प्रसासों से भारत सरकार ने किसान से एक दिन में अधिकतम 25 क्विंटल के बजाय 40 क्विंटल सरसों एवं चना की समर्थन मूल्य पर खरीद किये जाने की अनुमति दे दी है। मुख्यमंत्री श्रीमती राजे द्वारा 25 क्विंटल की तुलाई सीमा के कारण किसानों को हो रही परेशानी को दूर करने के लिये भारत सरकार से एक दिन में 25 क्विंटल की खरीद सीमा को बढ़ाने का आग्रह किया गया था। यह जानकारी सहकारिता मंत्री श्री अजय सिंह किलक ने गुरूवार को दी।

श्री किलक ने बताया कि अब किसानों से सरसों एवं चना की एक दिन में 40 क्विंटल तक खरीद हो सकेगी। उन्होंने बताया कि इस निर्णय से किसानों को अपनी उपज को बेचने के लिये दूसरे दिन का इन्तजार नहीं करना पड़ेगा।

सहकारिता मंत्री ने बताया कि समर्थन मूल्य पर खरीद के लिये शुरू की गयी ऑनलाइन पंजीयन सुविधा के प्रति किसानों में भारी उत्साह है और अब तक 3 लाख 10 हजार से अधिक किसानों द्वारा ऑनलाइन पंजीयन करवाया गया है। उन्होंने बताया कि राज्यमें सरसों के 217, चना के 184 तथा गेहूं के 90 केन्द्रोंके जरिये समर्थन मूल्य पर खरीद की जा रही है और अबतक 180 करोड़ रुपये से अधिक की उपज की खरीद की जा चुकी है।

भण्डारगृहों में रोजाना उपज को जमा करायें

प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता श्री अभय कुमार ने समर्थन मूल्य पर खरीद व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में रोजाना बदल रहे मौसम के मद्देनजर प्रतिदिन होने वाली खरीद को भण्डारगृहों में जमा कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिये समर्थन मूल्य की जा रही खरीद वाले 18 जिलों के इकाई उप रजिस्ट्रारों को वाहन की सुविधा दी जायेगी।

श्री कुमार ने बताया कि ऎसे जिलों के इकाई उप रजिस्ट्रार राज्य सरकार के नियमानुसार वाहन किराये पर लेने के लिये अधिकृत होंगे। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से खरीद केन्द्रों पर अधिक जगह उपलब्ध होने से उपज तुलाई में सुविधा होगी।

राजफैड की प्रबंध निदेशक डॉ. वीना प्रधान ने बताया कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर सुगम एवं त्वरित खरीद करने के दिये निर्देशों को अमलीजामा पहनाने के लिये मेरे द्वारा कोटा संभाग के केन्द्रोंका दौरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संभाग में सभी केन्द्रों पर व्यवस्थाओं को चाक-चौबन्द करने के लिये खरीद केन्द्र प्रभारियों को पाबन्द कर दिया गया है।

डॉ. प्रधान ने बताया कि कोटा संभाग में चना खरीद में एडमिक्सचर की समस्या आ रही थी जिसके कारण चना भण्डारगृहों में जमा नहीं हो पा रहा था, अब इसे दूर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तेजी से चना को भण्डारगृहों में जमा कराया जा सकेगा तथा खरीदी गयी उपज सुरक्षित रह सकेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत