Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सरकार ने बदली गांवों की तस्वीर, सँवार दी ग्रामीणों की तकदीर : किरण माहेश्वरी

उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने कहा है कि सरकार ने समग्र ग्रामीण विकास के साथ ही ग्रामीणों के सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए भरपूर प्रयास किए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 01 Apr 2018 8:09:09

सरकार ने बदली गांवों की तस्वीर, सँवार दी ग्रामीणों की तकदीर : किरण माहेश्वरी

जयपुर। उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने कहा है कि सरकार ने समग्र ग्रामीण विकास के साथ ही ग्रामीणों के सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए भरपूर प्रयास किए हैं और इनका लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की बदौलत हर तरफ चौतरफा विकास हुआ है जिसने ग्रामीणों की तकदीर और गांवों की तस्वीर बदल दी है।

उच्च शिक्षा मंत्री ने रविवार को राजसमन्द जिले की रेलमगरा पंचायत समिति अन्तर्गत खड़बामनिया गांव में मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अन्तर्गत 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित खड़बामनिया ग्राम सेवा सहकारी समिति के गोदाम के उद्घाटन समारोह में यह बात कही। उच्च शिक्षा मंत्री ने फीता काटा तथा पट्टिका का अनावरण कर गोदान का लोकार्पण किया।
rajasthan,rajasthan news,kiran maheshwari उच्च शिक्षा मंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हाल के वर्षों में सरकार ने गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के क्षेत्र में इतना अधिक काम किया है कि अब कोई भी चहुंमुखी विकास से आए बदलाव को नकार नहीं सकता। श्रीमती माहेश्वरी ने खड़ बामणिया ग्राम पंचायत क्षेत्र में हुए करोड़ों के विकास कार्यों को गिनाया और कहा कि क्षेत्र भर में ग्राम्य विकास की नई तस्वीर उभर कर सामने आयी है।
rajasthan,rajasthan news,kiran maheshwari रामीणों ने जताया मंत्री का आभार

लोकार्पण समारोह में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों तथा स्थानीय ग्रामीण प्रतिनिधियों ने खड़बामणिया सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हुए अपूर्व एवं व्यापक विकास के लिए उच्च शिक्षा मंत्री का आभार जताया।

उच्च शिक्षा मंत्री के प्रयासों से 1.75 करोड़ की राशि से पेयजल टंकी निर्माण एवं पाईप लाईन, 60 लाख की लागत वाले गौरव पथ तथा 20 लाख रुपए की लागत के सामुदायिक भवनों के निर्माण कराया गया।
rajasthan,rajasthan news,kiran maheshwari सोनियाणा में पेयजल टंकी, पाईप लाईन एवं सीसी सड़कों का लोकार्पण किया

उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने रविवार को राजसमन्द जिले की रेलमगरा पंचायत समिति अन्तर्गत पछमता ग्राम पंचायत के सोनियाणा गांव में 30 लाख रुपए की लागत से बनी पेयजल टंकी एवं पाईपलाईन तथा 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित सीसी सड़कों को लोकार्पण किया।
rajasthan,rajasthan news,kiran maheshwari इस अवसर पर विशेष रूप से गांव की महिलाओं ने पेयजल टंकी बनाकर घर-घर शुद्ध पेयजल का प्रबन्ध करने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री का आभार जताया और महिलाओं के समूहों ने श्रीमती माहेश्वरी को पुष्पहार पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान श्रीमती माहेश्वरी ने ग्रामीण विकास की गतिविधियों को गिनाते हुए इनका पूरा-पूरा लाभ पाने का आह्वान किया। rajasthan,rajasthan news,kiran maheshwari इस दौरान रेलमगरा पंचायत समिति के प्रधान श्री प्रभुलाल भील, उप प्रधान श्री सुरेश जाट, सरपंच प्रतिभा चौधरी, समाजसेवी सर्वश्री अरुण बोहरा, मानसिंह बारहठ, रोशन टुकलिया, भगवानजी, रोशन शर्मा, इन्द्रमल जाट, बद्रीलाल, मदनलाल एवं क्षेत्र के प्रतिनिधिगण तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
rajasthan,rajasthan news,kiran maheshwari चापाखेड़ी गांव में किया 3 सीसी सड़कों का लोकार्पण

उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने रविवार को राजसमन्द जिले की रेलमगरा पंचायत समिति का दौरा किया और विभिन्न ग्रामीण विकास कार्यों का लोकार्पण किया। rajasthan,rajasthan news,kiran maheshwari उच्च शिक्षा मंत्री ने रेलमगरा पंचायत समिति की पछमता ग्राम पंचायत अन्तर्गत चापाखेड़ी गांव में 15 लाख रुपए की लागत से बनी 3 सीसी सड़कों का लोकार्पण किया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology