न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान दिवस समारोह - 2018 : राजस्थान पुलिस के टैटू शो ने बांधा समां, तीन दिवस तक मनाया जायेगा उत्सव

राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने बुधवार को यहां जे.डी.ए. पोलो ग्राउण्ड में राजस्थान ज्योति प्रज्ज्वलित कर राजस्थान उत्सव का रंगारंग आगाज किया। राज्यपाल ने राजस्थान उत्सव-2018 के शुभारम्भ की विधिवत घोषणा की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Mar 2018 11:20:58

राजस्थान दिवस समारोह - 2018 : राजस्थान पुलिस के टैटू शो ने बांधा समां, तीन दिवस तक मनाया जायेगा उत्सव

जयपुर। राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने बुधवार को यहां जे.डी.ए. पोलो ग्राउण्ड में राजस्थान ज्योति प्रज्ज्वलित कर राजस्थान उत्सव का रंगारंग आगाज किया। राज्यपाल ने राजस्थान उत्सव-2018 के शुभारम्भ की विधिवत घोषणा की।

राज्यपाल श्री सिंह को राजस्थान दिवस मैराथन के विजेताओं ने राजस्थान उत्सव मशाल वाहको के साथ उत्सव की मशाल सौंपी।

समारोह की शुरूआत में पुष्कर के श्री नाथूलाल एवं समूह ने नगाड़ा वादन किया। इसके बाद राजस्थान पुलिस के आकर्षक टैटू शो ने जेडीए पोलो ग्राउंड पर बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकाें के बीच डॉग शो, बैण्ड शो व हॉर्स शो आदि के शानदार प्रदर्शन से समा बांध दिया।

rajasthan festival 2018,rajasthan festival 2018 photos

कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णेन्द्र कौर ‘दीपा‘ ने की। विशिष्ट अतिथि खेल मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खीवंसर थे। समारोह में उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री श्री संदीप कुमार सिंह, महानिदेशक पुलिस श्री ओ.पी. गल्होत्रा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, युवा एवं खेल मामलात विभाग श्री जेसी महान्ति, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन श्री सुबोध अग्रवाल, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री राजीव दासोत, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा श्री पंकज कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

बेल्जियम शेफर्ड नस्ल के मेलिनोईस डॉग्स ने जीता सबका दिल


कार्यक्रम में हुएडॉग शो में बेल्जियम शेफर्ड नस्ल के लगभग एक दर्जन डॉग्स मेलिनोईस डॉग्स ने अपने ‘हैंडलर्स‘ के इशारो पर अनेक आर्कषक प्रदर्शन करते हुए सबका दिल जीत लिया। मेलिनोईस डॉग्स द्वारा दिखाये गए करतबों में बाधाओं को पार करना, अपराधी की पहचान करना, ऊंचाई पर छिपे अपराधियों तक पहुंचना, मोटर साईकिल पर भाग रहे चैन स्नेचर को दौड कर पकडना तथा बस में यात्रियों का अपहरण कर ले जा रहे आतंकियों पर चलती बस में प्रवेश कर काबू करने जैसे प्रदर्शन शामिल थे। इसके साथ ही इन डॉग्स ने एक्शन ड्रिल में आर्कषक मुद्राओं का प्रदर्शन एवं ऑबिडियेंस ड्रिल के साथ अटैचियों में रखी ड्रग को पकड़ने आदि के भी हैरतअंगेज प्रदर्शन दिखाए। डॉग डेल्टा ने ग्राउंड पर प्रदर्शित किये गए भारत, पाकिस्तान, चीन व बांग्लादेश के नक्शों में से भारत के मानचित्र की पहचान कर सभी को बेहद प्रभावित किया।

rajasthan festival 2018,rajasthan festival 2018 photos

उल्लेखनीय है कि बेल्जियम शेफर्ड नस्ल के मेलिनोईस डॉग्स की सेवाएं अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास व्हाइट हाउस, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस, रूसी नौ-सेना, रॉयल आस्ट्रेलियन एयरफोर्स सहित विश्व के श्रेष्ठ रक्षा व पुलिस संस्थानों में ली जा रही है। इस नस्ल के डॉग्स की सूंघने की क्षमता आम आदमी से 40 गुना अधिक होती है। इन डॉग्स के लिये हर मौसम अनुकूल है। इस समय प्रदेश में राजस्थान पुलिस के पास मेलिनोईस नस्ल के कुल 29 डॉग्स है। राजस्थान पुलिस ने इन डॉग्स के सहयोग से अनेक संगीन अपराधों को बेनकाब किया है। मेलिनोईस कैसर ने मुहाना में हत्या के आरोपी को 1 घण्टे में ही खोज निकाला था। इसी प्रकार मेलिनोईस चार्ली ने भरतपुर में 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म कर हत्या के आरोपी को पकडवाने में सहयोग किया। मेलिनोईस डेल्टा को गोविन्दगढ में 500 मीटर गहराई में छुपाये गहनों को खोज निकालने पर डीजीपी डिस्क प्रदान की गई है। इसी प्रकार मेलिनोईस लीमा को भी हलैना के जंगल से मृतक का शव तलाशने पर डीजीपी डिस्क प्रदान की गई थी। इन चारों डॉग्स ने भी शो के दौरान अपने नायाब प्रदर्शन से समारोह में मौजूद लोगों की प्रशंसा प्राप्त की।

rajasthan festival 2018,rajasthan festival 2018 photos

पुलिस सैन्ट्रल बैण्ड ने बिखेरी मधुर स्वर लहेरियां

टैटू शो में राजस्थान पुलिस के सैन्ट्रल बैण्ड ने ग्लोरियस विक्ट्री मार्च की फोरमेशन बनाने के साथ ही ‘धरती धोरा री....‘ गीत की धुन बजाते हुए मधुर स्वर लहरियों से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2005 में गठित इस बैण्ड ने गत वर्ष पंजाब में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस बैण्ड प्रतियागिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।

rajasthan festival 2018,rajasthan festival 2018 photos

घुड़सवारी में रिसाला दस्ते का नायाब प्रदर्शन

कार्यक्रम मेंराजस्थान पुलिस के रिसाला दस्ते के जवानों ने धुड़सवारी के जरिए अपनी बहादुरी व जांबाजी से भरपूर कारनामों का सिक्का जमाया। इसमें बैण्ड की सुमधुर ध्वनियों के बीच भालों के साथ दौड़ते हुए घुड़सवारों ने लहरियां, जलेबी, क्रॉसिंग आदि अलग-अलग शो दिखाए। इसके साथ ही टेंट पैकिंग, 3 टेंट पैकिंग एवं शो जम्पिंग की नायाब प्रस्तुतियां दीं। इस रिसाला दस्ते के प्रदर्शन में हैदराबाद में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस घुडसवारी प्रतियागिता में प्रतियोगिता के बेस्ट राईडर श्री भागचन्द एवं बेस्ट हॉर्स जैनी के प्रदर्शन भी शामिल थे।

rajasthan festival 2018,rajasthan festival 2018 photos

टैटू शो में बीएसएफ की 50 महिला मोटरसाईकिल राइडर्स ने सीमा सुरक्षा बल की महिला कमाण्डो सीमा भवानी के नेतृत्व में मोटर साईकिल पर गति, संतुलन व बहादुरी के अद्भुत एवं रोमांचकारी करतब दिखाते हुए महिला सशक्तीकरण के नए दौर का परिचय कराया।

rajasthan festival 2018,rajasthan festival 2018 photos rajasthan festival 2018,rajasthan festival 2018 photos rajasthan festival 2018,rajasthan festival 2018 photos rajasthan festival 2018,rajasthan festival 2018 photos rajasthan festival 2018,rajasthan festival 2018 photos rajasthan festival 2018,rajasthan festival 2018 photos rajasthan festival 2018,rajasthan festival 2018 photos

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन