न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान दिवस समारोह - 2018 : जनपथ पर साकार हुई प्रदेश की ‘सांस्कृतिक आत्मा’

राजस्थान दिवस के अवसर पर हो रहे आयोजनों की शृंखला में बुधवार शाम को जनपथ पर प्रदेश की बहुरंगी संस्कृति ने हर देखने वाले का मन मोह लिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Mar 2018 11:39:56

राजस्थान दिवस समारोह - 2018 : जनपथ पर साकार हुई प्रदेश की ‘सांस्कृतिक आत्मा’

जयपुर। राजस्थान दिवस के अवसर पर हो रहे आयोजनों की शृंखला में बुधवार शाम को जनपथ पर प्रदेश की बहुरंगी संस्कृति ने हर देखने वाले का मन मोह लिया। जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा और अजमेर संभाग की झांकियों में प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को इस जीवन्तता के साथ प्रस्तुत किया गया कि सम्पूर्ण जनपथ पर रंग-बिरंगे राजस्थान की आत्मा ही साकार नजर आई।

rajasthan festival 2018,rajasthan

इस मौके पर संभागवार लगी झांकिंयों में विभिन्न अंचलों, जिलों की सांस्कृतिक धरोहरों के प्रभावी प्रदर्शन में संभाग के किलों, मंदिरों, प्रमुख नृत्य, गायन, वादन शैलियों के साथ ही उनसे जुडे़ संक्षिप्त इतिहास की झलक भी प्रस्तुत की गई। इस आयोजन को बड़ी संख्या में युवा, विदेशी पर्यटक और जनसामान्य देखने पहुंचे। अजमेर संभाग की झांकी के समक्ष शंकवास नागौर की मसकवाद एण्ड पार्टी द्वारा राजस्थान लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कोटा संभाग की झांकी के समक्ष छबड़ा के कंजर जाति के कलाकारों द्वारा चकरी नृत्य की प्रस्तुति दी गई और शाहाबाद बारांं के आदिवासियों का सहरिया लोक नृत्य भी लोगाें में कोतूहल का विषय रहा।

rajasthan festival 2018,rajasthan

इसी प्रकार जयपुर संभाग की झांकी के समक्ष रिम भवाई ग्रुप द्वारा भवाई नृत्य, कालबेलिया नृत्य, कच्छी घोड़ी अळगोजा नृत्य, जोधपुर की झांकी को जसोळ बाड़मेर के लालआंगी गेर नृत्य ने पूर्णता प्रदान की। बीकानेर की झांकी के समक्ष मसकवादी गु्रप द्वारा चंग नृत्य की प्रस्तुति, भरतपुर संभाग में डीग के भारतीय कला संस्थान द्वारा बमरसिया, ब्रज होरी एवं बिहारी दर्शन नृत्य की मनभावन प्रस्तुति दी गई। उदयपुर संभाग के कलाकारों द्वारा वांगड़ अंचल के गेर नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

rajasthan festival 2018,rajasthan

इससे पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव, खेल श्री जे.सी.महान्ति की उपस्थिति में अमर जवान ज्योति पर राजस्थान दिवस उत्सव की मशाल अन्तरराष्ट्रीय स्तर के एवं अजुन अवार्ड प्राप्त खिलाडियों को सौंंपी गई। सर्वश्रेष्ठ झांकी के चुनाव के लिए झांकियों का अवलोकन तीन सदस्यीय निर्णायक मण्डल ने किया। इस निर्णायक मंडल में राजस्थान आईएलडी स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलपति श्री ललित के पंवार, राजस्थान संस्कृत अकादमी की चेयरमैन श्रीमती दया दवे एवं राजस्थान ट्यूर्स के श्री भीम सिंह शामिल थे।

rajasthan festival 2018,rajasthan

सेल्फी विद् संस्कृत

जनपथ पर साकार हुई लोक संस्कृति के आयोजन को देखने बड़ी संख्या में युवा भी पहुंचे। बड़ी संख्या में युवा इन लोक कलाकारों की नृत्य प्रस्तुतियों एवं मनमोहक झांकियों के साथ सेल्फी लेते नजर आए। इसमें भी भरतपुर संभाग की झांकी के बिहारी दर्शन एवं जोधपुर के लालआंगी गेर नृत्य के साथ सेल्फी का ज्यादा क्रेज नजर आया।

rajasthan festival 2018,rajasthan

चंग की थाप पर थिरके ‘विदेशी’ कदम

लोक नर्तकों के नृत्य और चंग की थाप से निकलती धमक का असर इतना था कि स्पेन की पाउला अपने कदम नहीं रोक सकीं। श्रीमती पाउला देर तक बीकानेर संभाग के पाबूसर चुरू के लोक नर्तकों के साथ चंग की थाप पर थिरकती रहीं।

rajasthan festival 2018,rajasthan rajasthan festival 2018,rajasthan rajasthan festival 2018,rajasthan rajasthan festival 2018,rajasthan rajasthan festival 2018,rajasthan rajasthan festival 2018,rajasthan rajasthan festival 2018,rajasthan rajasthan festival 2018,rajasthan

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत